करिश्मा कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में, करीना-सैफ भी होंगे साथ..

karishma antim saskar

एक्सपति संजय कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए करिश्मा कपूर दिल्ली रवाना होंगी। करिश्मा ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें संजय को इस तरह से आखिरी विदाई देनी पड़ेगी। लंदन में संजय कपूर के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। एनओसी मिलते ही शव को लंदन से दिल्ली लाया जाएगा,

संजय के दिल्ली वाले घर पर जहां एक तरफ कोहराम मचा हुआ है तो दूसरी तरफ उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। करिश्मा के दोनों बच्चे इस वक्त लंदन में है। दोनों अपने पिता के शव के साथ दिल्ली वापस लौटेंगे। करिश्मा के साथ उनकी बहन करीना कपूर सैफ अली खान समेत मलाइका अरोड़ा भी मुंबई से दिल्ली जाएंगी,

करिश्मा भले ही संजय से अलग हो चुकी थी लेकिन फिर भी वो उनके परिवार का हिस्सा थी। बीते दिनों जब संजय ने अपनी कंपनी के 25 साल पूरे होने पर ग्रैंड पार्टी रखी थी तो उसमें करिश्मा कपूर भी पहुंची थी। संजय करिश्मा से टच में रहते थे। मुंबई में दोनों कुछ दिन पहले डिनर पर भी साथ देखे गए थे,

भले ही दोनों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता खत्म हो गया था लेकिन संजय करिश्मा के बच्चों के पिता थे। संजय की मौत से करिश्मा को गहरा झटका लगा है। संजय की मौत के बाद जब करीना और मलाइका करिश्मा के घर पहुंची तो दोनों रोते हुए बाहर निकली थी। इस बात से साफ अंदाजा हो गया था कि संजय की मौत से करिश्मा को सदमा लगा है। तलाक से उभरने के बाद करिश्मा की जिंदगी पटरी पर आ चुकी थी,

लाइफ में सब कुछ सही जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही उन पर यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संजय के शव का सामना करना करिश्मा के लिए काफी मुश्किल होगा। कोई भी औरत भले ही वह पति से अलग क्यों ना हो गई हो, कभी यह नहीं चाहती कि उसके पति की मौत हो जाए और उसे ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़े। करिश्मा के लिए यह काफी मुश्किल होगा.

Post Comment

You May Have Missed