टीवी अभिनेता विभु राघव का अंतिम संस्कार: मोहित, करण वीर, सारा खान, उर्वशी ढोलकिया पहुंचे..

vibhu radghv

यारों का यार, सबसे बड़ा दिलदार और अपनी मां का इकलौता सहारा चला गया। किसे बताऊं, कैसे आंसुओं को छुपाऊं? कैसे मानूं कि जो कल तक आंखों के सामने था, वह आज मिट्टी में मिल गया। टीवी एक्टर विभू राघव के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को रुला दिया है। कैंसर से जंग लड़ते हुए विभू जिंदगी की जंग हार गए हैं। महज 37 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शायद ही कोई ऐसा था जिसे विभू की दिलदारी पसंद ना हो। पल में लोगों के वो ऐसे दोस्त बन जाया करते थे कि उसके लिए जान देने को भी तैयार थे। विभू का सबसे ज्यादा याराना.

टीवी एक्टर मोहित मलिक और उनकी पत्नी अदिति मलिक से था। विभू को अंतिम विदाई देते समय अदिति फूट-फूट कर रो पड़ी। विभू को पहला कंधा मोहित मलिक ने लिया। आंखों में आंसुओं का सलाव लेकर मोहित कंधे पर टांगे विभू को चलते रहे। उनके सामने विभू की वह सारी यादें ताजा हो गई जो पल उन्होंने साथ बिताए थे। करणवीर मेहरा तो विभू के चड्डी बड्डी दोस्त थे। करण विभू को आखिरी बार देखने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्होंने विभू की चिता जलते हुए नहीं देखी। वह दूर खड़े होकर बस अपने आंसुओं को पोछते रहे। विभू की मौत पर दूसरे कई एक्टर बेसुद हो गए। वो यह मानने.

को तैयार ही नहीं थे कि विभू सबको छोड़कर चले गए हैं। विभू की मौत पर मानो ऐसा लगा जैसे सन्नाटा पसर गया हो। एक्टर्स कोने पकड़-पकड़ कर अपने आंसुओं को छिपाने की कोशिश करते रहे। हर कोई विभू के जाने का गम मना रहा है। साथ जल्दी आप लेकिन यहां.

Post Comment

You May Have Missed