4 दिन पहले ठीक थे सलीम खान, फिर अचानक कैसे बिगड़ी तबियत? सलमान समेत अस्पताल में जुटा पूरा खानदान..

tabiyat salim khann

चार दिन पहले बिल्कुल ठीक थे सलीम खान। बांद्रा में समंदर किनारे कर रहे थे सैर। फिर अचानक कैसे बिगड़ी दिग्गज खान की तबीयत? अब कैसी है सलीम खान की कंडीशन। लीलावती हॉस्पिटल से आया बड़ा अपडेट। 17 फरवरी की सुबह बॉलीवुड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक खबर आई कि सलमान खान के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सलमान खान के पिता के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर ने हर किसी को चिंता में डाल दिया और फिर हॉस्पिटल से जो तस्वीरें और वीडियोस सामने आने लगे।

उन्होंने सलमान खान के फैंस की चिंता में इजाफा कर दिया। एक-एक कर खान परिवार के सदस्य हॉस्पिटल पहुंचने लगे। सलमान खान बेहद टेंशन में नजर आए। उनके चेहरे के गंभीर भाव देख फैंस को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी। सलीम खान के दोनों दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी ससुर की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही लीलावती हॉस्पिटल पहुंच गए। तो वहीं सलीम खान की बड़ी बेटी अलवीरा खान भी बेहद चिंता में नजर आई। अलवीरा ने चेहरे पर मास्क लगाया था। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने हॉस्पिटल के अंदर दौड़ लगा दी।

अलवीरा पिता से मिलने की हड़बड़ाहट में दिखी और उनके यह हावभाव देख लोग यह अंदाजा लगाने लगे कि शायद सलीम खान की तबीयत ज्यादा गंभीर है। हालांकि खान परिवार की तरफ से अभी तक सलीम खान की तबीयत और उनकी मौजूदा कंडीशन को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन लीलावती हॉस्पिटल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 90 साल के सलीम खान की कंडीशन अब स्थिर है। हालांकि उन्हें बातचीत करने में दिक्कत आ रही है।

सलीम खान आईसीयू में एडमिट है। जहां सीनियर डॉक्टर्स की टीम उनकी कंडीशन पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि सलीम खान को फिलहाल 48 घंटे तक ऑब्जरर्वेशन में रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हॉस्पिटल या परिवार की तरफ से जल्द ही सलीम खान की हेल्थ अपडेट शेयर की जा सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 90 साल के सलीम खान की तबीयत मंगलवार सुबह अचानक बिगड़ गई थी।

वह बांद्रा स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में बेसुध हो गए थे और रिएक्ट नहीं कर रहे थे। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और आननफानन में उन्हें गैलेक्सी अपार्टमेंट के करीब स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल सलीम खान की कंडीशन स्टेबल बताई जा रही है। इसी बीच सलीम खान की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

दरअसल अस्पताल में भर्ती होने से महज 4 दिन पहले सलीम खान बांद्रा में समंदर किनारे मॉर्निंग वॉक करते दिखे थे। तस्वीरों में सलीम खान बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में उन्हें देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि उनकी तबीयत खराब है। वह आराम से बिना किसी सहारे के समंदर की लहरों का लुफ उठाते दिख रहे हैं।

वायरल तस्वीरों को देख अब उनके फैंस का दिल डूबे जा रहा है। सलीम खान को लेकर दुआओं का दौर शुरू हो गया है। तमाम फैंस सलीम खान के पूरी तरह से ठीक होने और उनके जल्द से जल्द घर पहुंचने की दुआएं कर रहे हैं

Post Comment

You May Have Missed