मौत के 4 महीने बाद भटक रही शेफाली जरीवाला की आत्मा, एक्ट्रेस की रूह से बात करते हैं पराग त्यागी?..

shefali atma

शेफाली की आत्मा से बात करते हैं पराग त्यागी। दुनिया से अलविदा कहने के बाद भी नहीं टूटा पराग शेफाली का रिश्ता। सिंभा और पराग के साथ उसी घर में मौजूद है शेफाली की आत्मा। शेफाली की मौजूदगी से पराग ने मौत के महीनों बाद हटाया पर्दा। वेल सवाल और दावे हमारे नहीं बल्कि दिवंगत काटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी के हैं। यह तो आप सभी जानते हैं बेवक दुनिया से अलविदा कहने वाली शेफाली जरीवाला अपने पीछे रोते बिलखते परिवार के साथ-साथ तड़पते पति को भी छोड़कर चली गई हैं,

अपनी धर्मपत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के बाद हर दिन तकलीफ और आंसुओं के साथ बिता रहे पराग शेफाली पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। बेवक़ आंखें मूंदने वाली शेफाली की आखिरी इच्छाओं को पूरा करने से लेकर उनके साथ बिताए खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करने तक पराग त्यागी शेफाली पर खूब प्यार लुटाते हैं और टूट कर भी जीने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब पराग त्यागी के लेटेस्ट खुलासे ने सबके होश उड़ाने के साथ-साथ सबका ध्यान भी अपनी तरफ खींच लिया है,

दरअसल पराग के मुताबिक वह शेफाली की मौत के बाद भी उन्हें घर में महसूस कर सकते हैं और उनसे बात करने की कोशिश भी करते हैं। पराग बताते हैं शेफाली ज़रीवाला के निधन के करीब 1 महीने बाद उनके साथ एक अजीब घटना घटी थी। पराग ने बताया शेफाली के निधन के बाद वह काफी डिप्रेस्ड रहते थे और घर से निकलना भी उन्होंने बंद कर दिया था। बीवी को खोने का गम यहां तक था कि पराग ने अपने दोस्तों का फोन भी उठाना बंद कर दिया था,

आगे बातचीत में पराग ने जिक्र किया कि एक दिन घर पर शाम को वह दिया जलाने बैठे और तभी उन्हें रोना आ गया था। पराग बताते हैं कि उनके घर में हर जगह शेफाली की फोटोज लगी हुई हैं और वह उन तस्वीरों को देखकर फूट-फूट कर रोने लगे और शेफाली की याद में तड़पते हुए यह बोलते हुए नजर आ रहे थे कि वह उन्हें छोड़कर क्यों चली गई। तभी अचानक से कपूर की महक आई जबकि पराग ने कपूर नहीं जलाया था,

अपनी बातचीत में पराग ने आगे बताया कि शेफाली को कपूर की महक काफी पसंद थी। वो जब शाम को दिया जलाती थी तो डिफ्यूजर में कपूर डालती थी। तो ऐसी महक हमेशा आती थी। इतना ही नहीं प्राग त्यागी यह भी बताते हैं कि कपूर की महक इतनी तेज थी कि उन्हें लगा कि कपूर उनके पास ही कहीं जल रहा है। उन्होंने उठकर सारे कमरों में चेक किया तो कहीं पर भी कपूर नहीं जल रही थी। सिर्फ उनके पास ही वो खुशबू आ रही थी,

अब इस वाक्य के बाद स्माइल करते हुए पराग ने पूछा कि बाबू आप यहीं हो ना? इतना कहने के बाद उन्हें सर से लेकर पैर तक काफी तेज किसी एनर्जी के होने का एहसास हुआ और उन्हें लगा कि उनके सर के बाल उड़ रहे हैं। पराग ने बताया कि इस फीलिंग को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता,

साथ ही पराग इस बात को भी मानते हैं कि शेफाली इसी घर में उनके साथ रहती हैं और उन्हें ब्लेस भी कर रही हैं। अब बस पराग का यही खुलासा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर लोग सरप्राइज़ होने के साथ-साथ पराग की शेफाली के लिए सच्ची और गहरी मोहब्बत की तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

Post Comment

You May Have Missed