अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया ‘नौटंकी मत कीजिए’ जिससे यूजर्स नाराज हो गए..

big b

अमिताभ बच्चन अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स से हमेशा ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा देते हैं। पर अब उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया कि पढ़कर कुछ यूज़र्स भड़क गए और कहा कि अब उनके सब्र का बात टूट चुका है। 83 वर्षीय स्टार अक्सर ही ऐसे ट्वीट करते हैं जो किसी पहेली से कम नहीं होते हैं। उसका मतलब समझने और ढूंढने में यूज़र्स को भी नानी याद आ जाती है। लेकिन बिग बबी मस्त अंदाज में पोस्ट करके निश्चिंत हो जाते हैं।

लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है कि कुछ ने तो उनकी रीच लिमिट कर दी है। तो कुछ ने खूब सुनाया। क्या हुआ है? चलिए जानते हैं। दरअसल 1 मार्च को अमिताभ बच्चन ने अपने Twitter अकाउंट पर सिर्फ दो शब्द लिखे। हो गया। इसको देखकर यूज़र्स का दिमाग घूम गया। कुछ ने इसे अमेरिका इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले से जोड़ा तो कुछ ने बाकी चीजों से। लेकिन बहुत से यूज़र्स आपा खो बैठे और अमिताभ बच्चन पर ही गुस्सा निकाल दिया।

एक यूजर ने लिखा, “हां युद्ध हो गया। अब आप चुप रहो।” एक और यूजर ने लिखा, थोड़ा सा सेंसिबल ट्वीट किया कीजिए। हर बार 1 2 3 4 5 लगा देने से लोग क्या समझेंगे? आप इतने बड़े कलाकार हैं। दुनिया आपको सुनना चाहती है। कुछ कहिए विचार दीजिए। यह रहस्यमई नंबर गेम से ज्यादा लोग आपकी सोच सुनना चाहते हैं सर। ट्वीट कीजिए नौटंकी मत कीजिए। वहीं एक ने लिखा मेरा भी हो गया अमीर जी। दरअसल बहुत ज्यादा हो गया।

आप भी हद करते हैं। वहीं एक और ने ट्वीट किया। क्या सर आपको शोभा देता है? क्या छोटी-छोटी जो लोगों को समझ ना आए ऐसा ट्वीट करना? आप पब्लिक फिगर हो। आज के युवा को कुछ अच्छा टिप्स दीजिए ताकि आपके संघर्ष से कुछ सीखने को मिले। अपना मत रखिए। लोग सुनना चाहते हैं। वहीं एक यूजर ने अभिषेक बच्चन को सलाह दी कि वो किसी अच्छे डॉक्टर को अपने पिता अमिताभ बच्चन को दिखाएं।

अमिताभ बच्चन के इस तरह के ट्वीट से लोग सोशल मीडिया परेशान हो चुके हैं। पर एक्टर बिंदास होकर इसी तरह से पहेली की तरह लिखते रहते हैं। बहुत से यूज़र्स को इस बात का भी गुस्सा आता है कि अमिताभ बच्चन सेंसिबल ट्वीट नहीं करते। कुछ ऐसी बातें या विचार नहीं लिखते जिनसे युवाओं को प्रेरणा मिले। वैसे इस ट्वीट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

Previous post

खामेनेई की मौत का राज़ खुला: सुप्रीम लीडर की तेहरान लोकेशन लीक करने वाला गद्दार को दबोचा..

Next post

ईरान के सर्वोच्च नेता खमेनेई का निधन का जश्न मनाया इस अभिनेत्री ने बोली 47 साल से इस पल का इंतज़ार था..

Post Comment

You May Have Missed