पंकज त्रिपाठी की मां का हुआ निधन, पिछले साल पिता ने दुनिया को कहा था अलविदा!..

pankaj mother

जानेमाने बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के घर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां श्रीमती हेमंती देवी का निधन हो गया है। जी हां, परिवार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यानी कि ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया गया कि उनकी मां का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रही थी,

इतना ही नहीं आपको बताते चलें कि पिछले साल उनके पिता की भी मृत्यु हो गई थी। आपको बता दें पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले थे और वहीं उन्हीं के अपने घर पर उनकी मां ने आखिरी सांसे ली। वहीं आपको बता दें स्टेटमेंट में यह भी कहा गया कि हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि श्री पंकज त्रिपाठी की प्रिय माता श्री अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। उनका निधन हो गया है,

उन्होंने अपने परिवार के और सदस्यों के बीच अपने बिस्तर पर ही अंतिम सांस ली है। पंकज त्रिपाठी उस समय अपनी मां के पास ही मौजूद पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बेहद करीबी थे और कई बार बहुत सारे इंटरव्यूज में उन्होंने बताया था कि उनकी सक्सेस और संस्कारों के पीछे उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है। वहीं पंकज त्रिपाठी की मां एक साधारण महिला थी जिन्हें गांव के हर कोई लोग मां कहकर बुलाते थे,

शनिवार को उनका अंतिम संस्कार उन्हीं के गांव में किया गया और धार्मिक रीति रिवाजों के साथ किया गया। इस मौके पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और कुछ करीबी भी मौजूद थे। माहौल बहुत इमोशनल था लेकिन सब ने शांतिपूर्वक विदाई दी। व परिवार ने मीडिया से और शुभ चिंतकों से निवेदन किया है कि वह इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी का ध्यान दें और सम्मान करें,

बयान में कहा गया कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। वहीं पंकज त्रिपाठी ने हमेशा अपने जीवन में सादगी और अपनी मिट्टी से जुड़ाव को अहमियत दी है। उन्होंने एक बार कहा था मां ने सिखाया था कि चाहे कितनी भी ऊंचाई क्यों ना हो जमीन से जुड़े रहना ही असली सफलता है। इस दुखद खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे और फैंस ने सोशल मीडिया पर शोक जताया और पंकज त्रिपाठी के परिवार को इस गहरे नुकसान से उभरने की शक्ति देने की कामना की।

Post Comment

You May Have Missed