निशा पाटिल लंबे समय से बीमार चल रही थीं, उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी संजय दत्त के नाम कर दी..
भारत में फैंस अपने फेवरेट एक्टर्स के लिए अक्सर टैटू बनवाते हैं। कई-कई दिनों तक उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं। बाल बच्चों के नाम तक उनके नाम पर रख देते हैं। मगर संजय दत्त के एक फैन ने उनके लिए कुछ ऐसा किया जिसने आम लोगों को तो क्या खुद संजय दत्त को भी भौचक्का कर दिया,
उनके इस फैन ने अपनी पूरी प्रॉपर्टी संजय के नाम कर दी थी। वह भी कोई लाख, दो लाख, 10 लाख की नहीं बल्कि ₹72 करोड़ की। लंबे समय तक लोगों को लगा कि यह कोई फेक न्यूज़ है। मगर हाल ही में खुद संजय ने इसे कंफर्म किया। साथ में यह भी बताया कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी के साथ क्या किया,
बात है साल 2018 की। मुंबई में रहने वाली 62 साल की निशा पाटिल लंबी बीमारी से जूझ रही थी। एक वक्त पर उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें आभास हो गया था कि उनका अंतिम समय पास आ गया है। इसी ख्याल से उन्होंने अपनी पूरी प्रॉपर्टी को किसी दूसरे के नाम पर ट्रांसफर कर करने का फैसला किया। आमतौर पर जब ऐसा कुछ होता है तो लोग अपने बच्चों, नाते रिश्तेदारों या किसी एनजीओ को संपत्ति दान कर देते हैं,
मगर निशा ने जो किया उसने हर किसी को हैरान कर दिया। निशा संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन थी। इसलिए उन्होंने बैंक वालों को अपनी ₹72 करोड़ की प्रॉपर्टी संजय के नाम करने का निर्देश दिया। रोचक बात यह है कि संजय उनसे कभी मिले तक नहीं थे। ना उन्हें जानते थे। इसलिए निशा के इस कदम ने उन्हें भी काफी हैरान कर दिया,
इतना कि बाहरी दुनिया में जिस किसी ने यह खबर सुनी उसे लगा कि यह कोई फर्जी खबर है। मगर हाल ही में संजय ने खुद इसकी पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया कि यह बात पूरी तरह से सच है। कर्ली टेल्स से हुई बातचीत में उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी का क्या किया?
तो संजय ने बताया कि उन्होंने उसे निशा पाटिल की फैमिली को लौटा दिया था। वह इस प्यार के लिए निशा का आभार जताते रहे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें यह पैसा नहीं चाहिए। इसी वजह से उन्होंने उनके परिवार को वापस लौटाने का फैसला किया। आपका इस खबर पर क्या कहना है? आप मुझे कमेंट करके जरूर बताइएगा।



Post Comment