मृदुल तिवारी की रियल लाइफ स्टोरी, गांव से लेकर सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 तक..

mridiul tiwari

उम्र सिर्फ 24 साल, और इतनी कम उम्र में 61 करोड़ की संपत्ति बनाने वाले मृदुल तिवारी की धमक ने बिग बॉस की स्टेज को हिला दिया है। बिग बॉस 19 का आगाज हो गया है। कल देर रात शो में 16 कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई। लेकिन इन एंट्रीज में सबसे ज्यादा रोमांचक एंट्री मृदुल की हुई। मृदुल का मुकाबला शहनाज ग के भाई शहबाज से था। मृदुल ने उन्हें वोट्स में हरा दिया और इस सीजन के पहले टास्क में उनकी भारी जीत हुई,

मृदुल तिवारी एक पॉपुलर यूबर और डिजिटल क्रिएटर हैं जो अपने सिग्नेचर ह्यूमर और फैमिली ड्रामा वाले कंटेंट से फैंस को एंटरटेन करते हैं। मृदुल का जन्म 7 मार्च 2001 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उनके माता-पिता राघवेंद्र तिवारी और शशि तिवारी हैं। मृदुल की दो बहनें भी हैं। मनीषा शर्मा और प्रगति तिवारी जिनमें से प्रगति भी पॉपुलर एक्ट्रेस इन्फ्लुएंसरर और यूबर हैं,

बहुत छोटी उम्र में मृदुल को फोटोग्राफी का शौक था। 17 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला कैमरा खरीदा और फोटोग्राफी के साथ एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया जो धीरे-धीरे कंटेंट क्रिएशन की तरफ उनका पहला कदम बन गया। अक्टूबर 2018 में मृदुल ने अपना पहला YouTube वीडियो सिस्टर वर्सेस गर्लफ्रेंड के नाम से अपलोड किया। यह वीडियो वायरल हो गया और इसे 43 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। जिससे उनके डिजिटल करियर की शुरुआत हुई,

उसके बाद मृदुल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब उनके चैनल द मृदुल पर 19 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। कॉमेडी वीडियो के लिए मृदुल रोजमर्रा की पारिवारिक परिस्थितियों और देसी संस्कृति से प्रेरणा लेते हैं और उनमें ह्यूमर को इस तरह से मिलाते हैं कि उनका कंटेंट लोगों को खूब पसंद आता है,

YouTube के अलावा मृदुल की Instagram पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जहां उन्हें 44 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मृदुल को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके पास Lamborghini, Huraken, Porshe 718 से लेकर BMW, मिin, Thar और Scorpio जैसी कारों का कलेक्शन है। 2023 में उन्होंने एक पोस्ट करते हुए अपनी Lamborghini कार को विश्व की पहली ऐसी Lamborghini बताया था जिस पर जय श्री राम लिखा है। इसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे। मृदुल इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed