श!रा!ब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल
दिल्ली श!रा!ब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोप मुक्त कर दिया है। राउज अभिन्यू कोर्ट ने कहा कि बिना सबूत आरोप साबित नहीं होते लेकिन अब दिल्ली में सियासी संग्राम तेज हो गया है। सीबीआई हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। वहीं बरी होने के बाद केजरीवाल ने कहा कि यह पूरा मामला फर्जी था और उनकी छवि खराब करने के लिए उनके ऊपर कीचड़ उछाला गया था।
खबरें दिखाई जाती थी केजरीवाल भ्रष्ट है। केजरीवाल भ्रष्ट है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। करीब 177 दिन जेल में बिताने के बाद और 2 सालों तक आपकारी नीति में आरोपी होने के बाद अब केजरीवाल बरी हुए तो उनकी आंखों से आंसू निकले। 24 घंटे टीवी चैनलों के ऊपर डिबेट चलते थे। अब खबरें दिखाई जाती थी केजरीवाल भ्रष्ट है। केजरीवाल भ्रष्ट है। गला भर आया और रोते हुए बोलने लगे केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है।
जब बरी हुए तो परिवार से गले मिलकर भी खूब रोए। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने श!रा!ब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत नहीं है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी सबूत नहीं है। पूरे मामले में पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र नहीं है। लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं।
आज तक भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ। सिटिंग चीफ मिनिस्टर को उसके घर से घसीट कर जेल में डाला गया और 6 महीने तक जेल में रखा गया। हमारे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी उनको लगभग 2 साल तक जेल में रखा गया। पूरा का पूरा फर्जी केस था। हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। 24 घंटे टीवी चैनलों के ऊपर डिबेट चलते थे। खबरें दिखाई जाती थी। केजरीवाल भ्रष्ट है। केजरीवाल भ्रष्ट है।
केजरीवाल रोने लगे तो मनीष सिसोदिया ने हिम्मत दी। इसके बाद केजरीवाल ने आरोप लगाए कि उनकी पार्टी को खत्म करने की साजिश हुई। मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया और आज ये साबित हो गया कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। इसके बाद केजरीवाल अपने घर पहुंचे तो वहां भी परिवार से मिलकर भावुक हो गए।
सुनीता केजरीवाल ने भी रिहाई के बाद मीडिया से बात की। इन लोगों ने अपने सत्ता के लालच में पिछले इतने सालों से हमारे ऊपर झूठी एलगेशंस लगाई। हमारे को तड़पाया। हमारे को अरविंद जी को उनके साथियों को जेल में भेजा। लेकिन मुझे विश्वास था कि ईश्वर हमारा साथ देंगे। दरअसल पूरा मामला नवंबर 2021 का है। जब दिल्ली की नई आबकारी नीति लागू हुई तब दावा हुआ कि राजस्व बढ़ेगा। हालांकि उस मामले को लेकर दिल्ली सरकार की मुसीबतें जरूर बढ़ गई।
साल भर भी नहीं हुआ और आबकारी नीति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई। केजरीवाल और सिसोदिया की गिरफ्तारी के साथ यह बवाल शर्म पर पहुंच गया था और अब जब कोर्ट ने केजरीवाल को बरी कर दिया है। दिल्ली की सियासत शर्म पर है। जेल जाने के बाद भी पार्टी के सारे नेताओं के जेल जाने के बाद भी अरविंद केजरीवाल झुके नहीं। वो दबे नहीं। और आज उनकी ईमानदारी, उनकी कट्टर ईमानदारी पूरे देश के सामने है।
बार-बार वो सिम कार्ड जो डिस्ट्रॉय किए गए, वो टेलीफोनस जो डिस्ट्रॉय किए गए उनका कोई अता पता नहीं मिला जांच एजेंसी को और उसी बात का उल्लेख उस निर्णय में भी है कि सबूतों का अभाव है। गुजरात और पंजाब के इलेक्शन आने वाले हैं। उसके लिए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को नहला धुलाकर फिर से सबके सामने पेश किया जा रहा है। ताकि कांग्रेस को कैसे कमजोर किया जाए।
सीबीआई को अगर एक कोर्ट में दिक्कत हुई तो अगली कोर्ट जाएगी सुप्रीम कोर्ट और यह कोई एक अकेला भ्रष्टाचार का मामला नहीं था इनके खिलाफ उस सबके भी मुकदमे चलेंगे कोई भ्रष्टाचार से ये भागने छूटने वाले नहीं है हालांकि सीबीआई इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की तैयारी में है लेकिन दिल्ली श!रा!ब घोटाले में केजरीवाल को बरी किए जाने के बाद राजधानी की राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है



Post Comment