ज़ुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो देखकर आपका दिल फट जाएगा..

jubin gargg

प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग का शव शनिवार रात को एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली पहुंचा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गरेटा और असम सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे,

जुबिन का निधन शुक्रवार को सिंगापुर में समुद्र में बिना लाइफ जैकेट तैरते समय एक दुर्घटना में हुआ था। असम सरकार ने जुबिन गर्ग के निधन पर 20 से 22 सितंबर तक 3 दिन का राज्य शोक घोषित किया है। इस अवधि में राज्य में किसी भी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन या सार्वजनिक उत्सव नहीं होएंगे,

सरकार ने यह भी बताया है कि जुबिन का पार्थिव शरीर रविवार को गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जिसे सरू सजाई स्टेडियम भी कहा जाता है। अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने अपने संदेश में कहा गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है,

कि श्री जुबिन गर्ग जो असम के सांस्कृतिक प्रतीक और लाखों दिलों की धड़कन रहे उनका पार्थिव शरीर 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा जाएगा। सभी लोग इस अवसर पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उन्होंने अपील की कि श्रद्धांजलि समारोह को गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न करने में सभी लोग सहयोग करें ताकि यह अंतिम यात्रा सदैव यादगार बन सके।

Post Comment

You May Have Missed