प्रियदर्शन ने अक्षय, सैफ के साथ हैवान अनाउंस की, लोगों को हेरा फेरी 3 की चिंता सताने लगी..

hera feri saif

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी अगली फिल्म हैवान की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने बताया कि हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों होंगे। उन्होंने दोनों स्टार्स की इंस्टा पर तस्वीरें शेयर करके हैवान की बात बताई। मगर इसी अनाउंसमेंट के बाद लोग हेराफेरी 3 के भविष्य पर एक बार फिर सवाल उठाने लगे,

लोगों का कहना है कि हेराफेरी 3 एक बार फिर लटक गई है। दरअसल कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने अनाउंस किया था कि वह हेराफेरी 3 बनाने जा रहे हैं जिसे प्रियदर्शन ही डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में उनके अलावा परेश रावल और सुनील शेट्टी,

भी होंगे। मगर फिर परेश ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। मेकर्स को साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया। अक्षय की कंपनी ने परेश पर करोड़ों का केस किया। लीगल रास्ते से जाकर उन्हें फिल्म में वापस लाने की कोशिश की मगर बात नहीं बनी। फिर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी परेश के हेराफेरी 3 छोड़ने को गलत बताया,

उन्होंने परेश पर अपना गुस्सा भी निकाला। तमाम तरह की रिपोर्ट्स आई कि क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से परेश ने फिल्म छोड़ी। फाइनली महीनों तक चले इस बैटल के बाद परेश फिल्म में वापस जुड़ गए। अब फैंस खुश थे कि किसी भी दूसरे,

प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले अक्षय और प्रियदर्शन हेराफेरी 3 पर काम शुरू करेंगे। पहले ही यह फिल्म कई कारणों से लटकती आई है। इसलिए जनता को उम्मीद थी कि अब जल्द से जल्द हेराफेरी 3 पर काम शुरू हो जाएगा। मगर प्रियदर्शन के हैवान अनाउंस करने के बाद हेराफेरी 3 एक बार फिर अधर में लटकती हुई नजर आ रही है,

लोग प्रियदर्शन के इंस्टा पोस्ट पर हेराफेरी 3 को पहले बनाने की बात कर रहे हैं। हालांकि बहुत से लोग खुश भी हैं कि हैवान में पूरे 17 साल बाद अक्षय और सैफ एक दूसरे के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों पिछली बार साथ,

आई 2008 में टशन में एक साथ दिखे थे। हैवान की बात करें तो यह प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म ओपाम का हिंदी रीमेक होगा जिसमें सैफ और अक्षय दोनों ही हटकर रोल्स करेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त 2026 में यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। यह जानकारी मेरी साथी मेघना ने जुटाई है.

Post Comment

You May Have Missed