क्या बॉलीवुड एक्टर ने अपनी पोती के साथ अफेयर के बाद उसे प्रेगनेंट कर दिया?..
क्या कोई दादा अपनी पोती के साथ ऐसा कर सकता है? क्या वह अपनी पोती के साथ अफेयर कर सकता है? क्या वह अपनी ही पोती को प्रेग्नेंट कर सकता है? यह तो सभ्य समाज छोड़िए बुरे से बुरे समाज में भी लोग इतना घिनौना काम नहीं कर सकते। मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर और एक्टर को लेकर जो दावा किया जा रहा है, उसने लोगों के पैरों तले से जमीन खिसका दी है। एक्टर के सोशल मीडिया पर कई वीडियोस सामने आए हैं.
जिसमें वो एक कम उम्र की लड़की के साथ रोमांटिक रील्स में दिखाई दे रहे हैं। किसी-किसी रील में दोनों काफी क्लोज भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर के बेटा और बहू की मौत हो गई। जिसके बाद एक्टर ने अपनी ही पोती की परवरिश की। लेकिन जब पोती जवान हुई तो दादा उसकी खूबसूरती पर फिदा हो गया। उसकी नियत फिसल गई। उसने पोती के साथ संबंध बनाकर उसे प्रेग्नेंट कर दिया.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook पर यह पोस्ट किया गया है जिसमें यह पूरी कहानी लिखी गई है। Facebook पोस्ट में देखने से लग रहा है कि सचमुच यह दादा पोती की जोड़ी है। इस पोस्ट को अब तक 14,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 4500 से ज्यादा लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं और सैकड़ों लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं। लेकिन अब इसके पीछे की असली सच्चाई सामने आई है। जैसा कि पोस्ट में लिखा है कि यह शख्स हरियाणा का रहने वाला मुशर्रफ खान है,
तो यह बात सरासर झूठ है और यह फोटो में दिखने वाली लड़की भी इनकी पोती नहीं है। इन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। फोटो में दिखने वाले शख्स का नाम राहुल जगताप है जो एक प्रोफेशनल मॉडल, एक्टर और सोशल मीडिया स्टार हैं। राहुल बहुत मशहूर हैं। Instagram पर उन्हें 17 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। राहुल के साथ में दिखाई दे रही लड़की का नाम काव्या है और वह भी एक मॉडल और कंटेंट क्रिएटर है,
राहुल और काव्या साथ में कोलैब करके रील्स बनाते हैं। वह उनमें एक्टिंग करते हैं जैसा कि आजकल सभी कंटेंट क्रिएटर्स करते हैं। राहुल और काव्या ने एक साथ कई रील्स बनाई हैं जो काफी पसंद की गई हैं। लेकिन किसी ने दोनों के नाम पर व्यूज लेने के चक्कर में एक ऐसी घटिया कहानी रच दी। फिलहाल आपका क्या कहना है इस पर? अपनी राय हमें कमेंट में दीजिए। और ज्यादा ऐसी अपडेट्स के लिए.



Post Comment