आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट ने लगाया 76 लाख का चूना, जानिए कैसे पकड़ी गई..
यह तस्वीर है वेदिका प्रकाश शेट्टी की। आलिया भट्ट की पूर्व पीए और उस हाई प्रोफाइल धोखाधड़ी की मास्टरमाइंड जिसमें आलिया और उसकी प्रोडक्शन कंपनी को 76 लाख का चू चुना लगाया गया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब आलिया की मां और प्रोडक्शन हाउस की डायरेक्टर सोनी राजदान ने हाल ही में जूहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई,
शिकायत के मुताबिक धोखाधड़ी का यह खेल मई 2022 से अगस्त 2024 तक यानी 2 साल से भी ज्यादा समय तक चलता रहा और किसी को कानो कान खबर तक नहीं हुई। अब सवाल यह कि यह धोखाधड़ी कैसे कर रहे थे? पुलिस जांच में सामने आया है कि,
वेदिका का तरीका बेहद शातिराना था। वो आलिया के भरोसे का फायदा उठाकर फर्जी बिल बनाती थी। यह बिल इतने प्रोफेशनल तरीके से डिजाइन किए जाते थे कि असली लगे। वो आलिया को यह कहकर गुमराह करती थी कि यह सारे खर्चे उनकी यात्राओं और मीटिंग से जुड़े हैं,
आलिया के दस्तखत के बाद यह रकम वेदिका के एक करीबी दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती थी जो बाद में सारी रकम उसे लौटा देता था। इस तरह भरोसे की आड़ में लाखों की हेराफेरी का खेल चलता रहा। फिर जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई वेदिका फरार हो गई। पुलिस को चकमा देने के लिए वह,
लगातार अपनी लोकेशन बदलती रही। वह राजस्थान से कर्नाटक के भीतरी इलाकों फिर पुणे और आखिर में बेंगलुरु जा छिपी। लेकिन मुंबई की जूहो पुलिस की टीम ने हार नहीं मानी। उन्होंने वेदिका का लगातार पीछा किया और आखिरकार उसे बेंगलुरु से धबोचा,
अब उसे 5 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है। तो यह तो थी भरोसे के कत्ल और एक हाई प्रोफाइल धोखे की पूरी कहानी। फिलहाल वेदिका पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस साजिश में उसका दोस्त भी बराबर का,
हिस्सेदार था। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि ग्लैमर की दुनिया में सबसे करीबी लोग भी कैसे भरोसे को तार-तार कर सकते हैं.



Post Comment