दुनिया के सबसे सुरक्षित और सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट..

safe country

क्या दुनिया फिर से महायुद्ध की ओर बढ़ रही है? मध्य पूर्व से लेकर यूरोप तक दुनिया के कई हिस्सों में चल रही जंग अब वैश्विक संकट का रूप लेने लगी है। गाजा से शुरू हुआ संघर्ष अब ईरान इजराइल युद्ध में बदल चुका है। रूस यूक्रेन युद्ध भी थमा नहीं है। ऐसे में ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में शांति द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 से पता चलता है कि दुनिया पहले के मुकाबले कम शांतिपूर्ण होती जा रही है और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शांति में गिरावट अपने उच्चतम स्तर पर है।

इंस्टट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस यानी आईईपी हर साल एक रिपोर्ट जारी करता है जिसे ग्लोबल पीस इंडेक्स कहा जाता है। इसमें यह बताया जाता है कि दुनिया के कौन-कौन से देश सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं और कहां हिंसा या खतरे ज्यादा हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित और सबसे असुरक्षित देश कौन-कौन से हैं? तो सबसे पहले आपको असुरक्षित देशों के नाम बताते हैं। ग्लोबल पीस इंडेक्स रैंकिंग में रूस को 163 देशों में सबसे निचले पायदान पर रखा गया है जो इसे दुनिया का सबसे कम सुरक्षित देश बनाता,

है। इसके बाद यूक्रेन का नंबर है सबसे असुरक्षित देशों की लिस्ट में सूडान को जबकि अफ्रीका के ही डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन ऑफ कांगो को चौथा स्थान मिला है। मध्यपूर्व में हिंसा का शिकार यमन पांचवें स्थान पर है। सबसे असुरक्षित देशों में अफगानिस्तान का नंबर छठा है। जबकि सीरिया, दक्षिण सूडान, इजराइल और माली क्रमशः सातवें से 10वें स्थान के बीच में है। अब जरा यह भी जान लेते हैं कि आखिर इस विश्व युद्ध में भारत और पाकिस्तान की रैंकिंग क्या है और इनके बारे में रिपोर्ट क्या कहती है। ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 में भारत का नंबर 115वें पायदान पर है।

का नंबर पिछले साल भी यही था और बीते एक साल में इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। हालांकि इस दौरान आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह समझने वाले पाकिस्तान की रैंकिंग सुधरी है। पाकिस्तान की रैंकिंग में एक अंक का उछाल आया है और इस बार वो 144 वें स्थान पर है। पाकिस्तान का दोस्त तुर्की उससे दो अंक नीचे यानी 146वें नंबर पर है। अब आपको बताते हैं कि दुनिया के सबसे सुरक्षित देश कौन-कौन से है। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों के लिस्ट में आइसलैंड सबसे पहले नंबर पर अपना स्थान बनाए हुए है। खास बात यह है कि उसने 2008 से ही,

स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। एक और दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देशों में आठ अकेले यूरोप से हैं। वहीं दुनिया का सबसे बड़ा भूत्र रखने वाले एशिया से केवल एक देश इस लिस्ट में है। सबसे सुरक्षित देशों के लिस्ट की बात करें तो पहले नंबर पर है

आइसलैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर जो कि एकमात्र एशियाई देश है। पुर्तगाल, डेनमार्क, स्लोवानिया और फिनलैंड। साफ है कि ईरान, इजराइल और रूस, यूक्रेन जैसे युद्ध ग्लोबल स्टेबिलिटी के लिए खतरनाक है। ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 इशारा करता है कि दुनिया महायुद्ध जैसे हालात की ओर बढ़ रही है। भारत को सुरक्षा, कूटनीति और वैश्विक भागीदारी में अब पहले से ज्यादा सतर्क रहना होगा.

Post Comment

You May Have Missed