तान्या मित्तल के फैक्ट्री दौरे ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया..

tanya factory

तान्या मित्तल के घर की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अब उनकी फैक्ट्री टूर का वीडियो सामने आ गया है। हालांकि इस फैक्ट्री को देखने के बाद उनके फैंस खुश कम शॉक्ड ज्यादा रह गए हैं। क्योंकि तान्या की यह फैक्ट्री दवाइयों की नहीं बल्कि कंडोम्स की है,

जी हां, शॉकिंग है पर सच है। तान्या मित्तल ने अपनी फार्मेसी फैक्ट्री का टूर कराया है। बिग बॉस में तान्या ने कहा था कि उनकी कई फैक्ट्रीज हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनकी फार्मा फैक्ट्री भी है जिसमें दवाइयां बनती हैं। अब तान्या ने अपनी फैक्ट्री का दीदार कराया है। तान्या न्यूज़ पिंच की टीम को लेकर अपनी फैक्ट्री पहुंची,

हालांकि उन्होंने वहां भी एक गेम खेला। उन्होंने वीडियो में फैक्ट्री का नाम नहीं दिखाया। उन्होंने पूरी फैक्ट्री को विजिट किया। इस दौरान उनकी फैक्ट्री में कंडोम्स बनते हुए नजर आए। तान्या ने बताया कि उनकी यह फैक्ट्री 10 बीघा में फैली हुई है और उनकी इस कंपनी में 300 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। तान्या ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में बने कंडोम्स बड़े ब्रांड्स खरीदते हैं और वह इन्हें दुनिया भर में एक्सपोर्ट करते हैं,

फैक्ट्री विजिट के दौरान तान्या का उनके कर्मचारियों ने वेलकम भी किया। हालांकि कई बार ध्यान से देखने पर यह भी लगा कि तान्या अपनी फैक्ट्री के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानती। काम करने वाले एंप्लाइजज़ भी थोड़ा इतरे हुए नजर आए। तान्या लगातार यह साबित करने पर लगी हुई हैं कि बिग बॉस में रहते हुए उन्होंने जो भी अपनी अमीरी के दावे किए थे,

वह सभी सच हैं। इससे पहले तान्या ने अपना होम टूर कराया था। हालांकि सवाल तब भी उठे थे कि तान्या ने अपना घर क्यों नहीं दिखाया? उन्होंने मामा के घर का टूर क्यों दिया? वेल, आप क्या कहेंगे इस पर? अपनी राय हमें कमेंट में दीजिए। और भी ज्यादा ऐसी अपडेट्स के लिए.

Post Comment

You May Have Missed