अश्विन कुमार की महावतार नरसिम्हा बनी देश की सबसे बड़ी एनिमेशन फिल्म..
महावतार नरसिम्हा साल 2025 की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बन गई है। फिल्म डार्क हॉर्स की तरह आई और सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 को रौंदती चली गई। यही नहीं इसने सयारा की रफ्तार पर भी लगाम लगा दिया। फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है,
ऐसा करने वाली यह भारतीय सिनेमा इतिहास की पहली एक्शन फिल्म बन गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकल के आंकड़ों के मुताबिक 25 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। रिलीज के दूसरे मंगलवार यानी 5 अगस्त को इसने 100 करोड़ का आंकड़ा छू,
लिया। खबर पढ़े जाने तक इस फिल्म ने 100.94 करोड़ की कमाई कर ली है। यह भारत में बनी किसी भी एनिमेशन फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई है। जबकि इस साल आई बड़ी से बड़ी फिल्में भी इस आंकड़े तक पहुंचने में हाफ गई। महावतार नरसिम्हा ने अपने ओपनिंग डे पर केवल 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था,
मगर पहला वीकेंड बीतने तक इसने 15.85 करोड़ कमा लिए। इसे वर्ल्ड ऑफ माउथ का खूब फायदा मिला। इस वजह से इसकी कमाई दिन बढ़ती चली गई। पहला हफ्ता गुजरने तक 44.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। इस तरह से यह अपने पहले हफ्ते में ही भारत की सबसे कमाऊ,
एनिमेशन फिल्म बन चुकी थी। मगर दूसरे हफ्ते में तो इसने और तहलका मचा दिया। सिर्फ इसके दूसरे वीकेंड की ही बात करें तो उन तीनों दिनों में फिल्म ने 46.20 करोड़ पीट दिए। यह फिल्म के पहले हफ्ते के टोटल कलेक्शन से भी ज्यादा है। रिलीज के 12 दिनों में महावतार नरसिम्हा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस प्रकार है,
महावतार नरसिम्हा की यह कमाई आगे आने वाली एनिमेशन फिल्मों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी क्योंकि अब अन्य फिल्म मेकर्स भी एनिमेशन फिल्म बनाना शुरू करेंगे। अब तक इस तरह की फिल्में हमारे यहां नहीं बनती थी क्योंकि,
देखी नहीं जाती थी। मगर महावतार नरसिम्हा ने यह मिथक तोड़ दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म सिर्फ भारत में ही ₹150 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लेगी। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन ₹200 करोड़ के पार भी जा सकता है। यह जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। मैं हूं कनिष्का। आप देख रहे हैं.



Post Comment