मुस्लिम लड़के से शादी करने पर अब पिता शत्रुघ्न ने दिया बड़ा बयान..

shtrugn and sona

अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा ने जो बातें कही हैं, वह मीडिया के गलियारों में गूंज रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की शादी को अब एक साल से अधिक समय बीत चुका है। दोनों ने तकरीबन 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को शादी की थी। यह शादी बेहद सादगी और निजी अंदाज में हुई थी,

जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि शादी के बाद से ही सोनाक्षी और जहीर की इंटरफेथ मैरिज को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं और सवालात उठते रहे। जिस वजह से कई बार दोनों को और उनके परिवार को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। इन तमाम बातों के बीच सोनाक्षी के पिता और वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने बेटी और दामाद के रिश्तों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि जहीर के साथ उनका रिश्ता कैसा है?

तो उन्होंने शार्प शब्दों में कहा कि उनका रिश्ता बहुत अच्छा है। शत्रुघुन सिन्हा ने यह भी कहा कि सोनाक्षी और जहीर ना सिर्फ एक दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं बल्कि ऐसा लगता है जैसे वह एक दूसरे के लिए ही बने हो। उनके मुताबिक दोनों का रिश्ता मजबूत प्यार भरा और भरोसे पर टिका हुआ है। शत्रुघना सिन्हा ने सोनाक्षी के उस सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया जिसमें अभिनेत्री ने जहीर को अपने जीवन का सबसे अहम इंसान बताया था,

इस पर उन्होंने कहा कि सोनाक्षी मानती है कि उनके जीवन में सिर्फ दो ही हीरो हैं। यह बात दर्शाती है कि बेटी अपने जीवन और रिश्तों को लेकर कितनी स्पष्ट सोच रखती है। शत्रुघ सिन्हा वैसे तो पहले भी कई बार यह कह चुके हैं कि वह बेटी के फैसले का पूरी तरीके से सम्मान करते हैं। उनके अनुसार सोनाक्षी का यह निर्णय बिल्कुल सही है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि एक पिता के तौर पर उनकी सबसे बड़ी खुशी उनकी बेटी की खुशी में ही छुपी है,

वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा ने भी इंटरफेथ मैरिज और ट्रोलिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। सोहाली खान के पडकास्ट में बातचीत के दौरान सोनाक्षी ने कहा था कि यह सब केवल शोरशराबा है। उन्होंने साफ कहा कि वह ना तो पहली महिला है और ना ही आखिरी जो ऐसा फैसला ले रही हैं। सोनाक्षी ने खुद को एक सफल और आत्मनिर्भर महिला बताते हुए कहा कि उन्हें अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है,

इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी के खास पलों को नकारात्मक शोर से दूर रखा और आज वह अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी और दामाद के प्रति सपोर्ट को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां भी की। लेकिन इसके बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा अपने रुख पर कायम रहे। उन्होंने दोहराया कि बेटी की खुशी ही उनकी असल खुशी है और वह हमेशा सोनाक्षी और जहीर के साथ खड़े रहेंगे,

ओवरऑल अगर बात करें तो शत्रुघ्न सिन्हा के यह बयान यह साबित करते हैं कि परिवार, प्यार और आपसी समझ किसी भी सामाजिक विवाद से कहीं ज्यादा अहम होते हैं। सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी को उनके माता-पिता का यह मजबूत सपोर्ट और भी सशक्त बनाता है। फिलहाल इस पूरी खबर को लेकर आपने क्या प्रतिक्रिया देनी है?

Post Comment

You May Have Missed