शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर क्रोएशिया में विदेशी पर्यटक से की मारपीट..

shilpa and raj

शिल्पा शेट्टी की एक विदेशी महिला से लड़ाई हो गई। शिल्पा शेट्टी उस महिला से भिड़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। दरअसल शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और पूरी फैमिली के साथ क्रोएशिया में बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थी। यहां हवार आइलैंड पर उनका और उनके पति राज कुंद्रा का एक विदेशी महिला से झगड़ा हो गया। विदेशी महिला को शिल्पा और उनके साथ आए लोगों के शोर मचाने से दिक्कत थी। वहां मौजूद माधवन वत्रा नाम के एक शख्स ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया। उन्होंने यह वीडियो शेयर कर बताया कि शिल्पा राज और उनकी पूरी फैमिली बहुत जोर से शोर मचा रहे थे। जिसके,

बाद महिला ने उन्हें शांति रखने के लिए कहा और उनकी लड़ाई हो गई। अपनी पोस्ट में शख्स ने लिखा है। यह घटना आज क्रोशिया के हवार्दीप में हुई। एक विदेशी महिला अपना खाना खा रही थी। शिल्पा शेट्टी और उनकी टीम के लोग जोर-जोर से बोल रहे थे। विदेशी लड़की ने उनसे आवाज कम करने के लिए कहा। लेकिन राज कुंद्रा ने कहा कि आप नहीं जानते कि हम कौन हैं? मैं उस लाइन को वीडियो में रिकॉर्ड नहीं कर सका क्योंकि वह बहुत अचानक हुई थी। आप स्पष्ट रूप से सुन सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार खड़ा है और शिल्पा और उनकी टीम कह,

रही है कि हमसे बात मत करो। हम तुम्हें सुनना नहीं चाहते। जबकि विदेशी लड़की बस अपने खाने का आनंद लेना चाहती थी और विनम्रता पूर्वक उनसे धीरे बोलने का अनुरोध कर रही थी। कृपया इस घटना पर अपनी टिप्पणी दें। क्या विदेशी धरती पर हमारी मशहूर हस्तियों का यह अहंकार उचित है या नहीं? क्या यह घटनाएं विदेशों में भारतीय और हमारी प्रतिष्ठा को बदनाम करती हैं या नहीं? इस पूरे विवाद के बाद अब शिल्पा के पति राज कुंद्रा की भी इस पर सफाई आ गई है। राज ने बताया है कि रेस्टोरेंट में उनकी बुक की हुई टेबल को दोबारा किसी और,

ने बुक कर लिया था। जिसके चलते उनकी बहस हुई। राज ने कहा ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो को लेकर मैं सफाई देना चाहता हूं। मैंने एक रेस्टोरेंट में एक साल एडवांस में अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए बुकिंग की थी। दुर्भाग्य से जब हम वहां पहुंचे तो हमें बताया गया कि हमारी टेबल किसी और को दे दी गई है। उन्होंने दावा किया कि एक ही एजेंट से डबल बुकिंग की गलती हो गई है। एक ऐसे इंसान के तौर पर जो बहुत से रेस्टोरेंट चला चुका है। मुझे उन लोगों का इस मामले को हैंडल करने का तरीका बहुत निराश करने वाला लगा। खासकर बुजुर्गों के लिए मेरी सास और 20 मेहमान,

इंतजार में खड़े थे। राज कुंद्रा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी एक साल की प्लानिंग और मेहनत रेस्टोरेंट की मिसमनेजमेंट की वजह से खराब हो गई है। फिलहाल इस मामले के बाद शिल्पा और उनके पति राज की बहुत किरकिरी हो रही है। आप क्या कहेंगे इस पर? अपनी राय हमें कमेंट में दीजिए और ज्यादा और ज्यादा ऐसी अपडेट्स के लिए.

Post Comment

You May Have Missed