satish shahh

बॉलीवुड अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन..

Blog

बॉलीवुड से इस वक्त बहुत बुरी खबर आ रही है। दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन सतीश शाह हमारे बीच नहीं रहे। सतीश शाह का निधन हो गया है। आज दोपहर 2:30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक सतीश किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल 26 अक्टूबर को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है। सतीश शाह 74 साल के थे। एक हफ्ते के भीतर यह चौथी बुरी खबर आई है,

पहले सिंगर ऋषभ टंडन, फिर असरानी, फिर पीयूष पांडे और अब सतीश शाह। एक हफ्ते में चार दिग्गजों का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। फिल्म इंडस्ट्री सतीश के निधन की खबर से बहुत दुखी हो गई है। सतीश शाह ने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया,

हालांकि उन्हें घर-घर में फेमस टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई में इंद्रवदन साराभाई उर्फ़ इंदु के रोल ने बनाया था। इस कॉमेडी शो में सतीश का काम कमाल का था। आज भी Instagram पर शो के उनके क्लिप्स वायरल होते हैं। सतीश का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की थी। 1972 में सतीश की शादी डिजाइनर मधु शाह से हुई थी,

सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्म से की थी। उनकी पहली पिक्चर भगवान परशुराम थी। इसके बाद अरविंद देसाई की अजीब दास्तान, गमन, उमराओ जान, शक्ति, जाने भी दो यारों, विक्रम बेताल जैसी फिल्मों में वो नजर आए थे। बॉलीवुड में सतीश शाह ने कई अलग-अलग फिल्मों में काम किया। लेकिन टेलीविज़न इंडस्ट्री में उन्होंने जो दमखम दिखाया,

वो एकदम अलग था। 1984 में आया उनका सिट कॉम। यह जो है जिंदगी आज भी याद किया जाता है। इस शो के 55 एपिसोड में सतीश शाह ने 55 अलग-अलग किरदारों को निभाया था। इसके बाद 1995 में आए शो फिल्मी चक्कर में उन्होंने प्रकाश का रोल निभाया था,

इसके बाद उन्होंने साराभाई वर्सेस साराभाई में काम किया। फिल्मी चक्कर और साराभाई वर्सेस साराभाई दोनों में ही उनकी जोड़ी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह के साथ जमी थी। शो में उनकी नोकझोंक और मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आती थी। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *