अस्पताल में रहकर सलमान के पिता सलीम खान की ऐसी हालत हो गई..

salim khan halat

बॉलीवुड के भाईजान कहलाए जाने वाले सलमान खान के पिता और हिंदी सिनेमा के जानेमाने लेखक सलीम खान को हालिया में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस खबर ने ना सिर्फ खान परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को भी चिंतित कर दिया था। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज यानी दिमाग में हल्का ब्लीडिंग हुआ था।

इसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों की टीम ने उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा। डॉक्टरों के मुताबिक सलीम खान की उम्र तकरीबन 90 साल की है। इसलिए उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट और खास मेडिकल निगरानी में रखा गया था। डॉक्टरों ने एक छोटी मेडिकल प्रक्रिया भी की ताकि उनके दिमाग में हुई ब्लीडिंग को नियंत्रित किया जा सके।

जैसे ही खबर सामने आई सलमान खान तुरंत अपने पिता के पास अस्पताल पहुंच गए। बताया जाता है कि उस मुश्किल समय में सलमान लगभग हर दिन अस्पताल में मौजूद रहे और डॉक्टरों से अपने पिता की सेहत की जानकारी लेते रहे। सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सारे बड़े सितारे भी सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उनकी सेहत के लिए दुआएं भी मांगी।

सलीम खान को बॉलीवुड में एक बेहद सम्मानित शख्सियत माना जाता है क्योंकि उन्होंने सलीम जावेद की जोड़ी में रहकर कई सारी ऐतिहासिक फिल्मों की कहानी लिखी थी। हालांकि राहत की बात तो यह रही कि इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सलीम खान की हालत धीरे-धीरे बेहतर हो रही है और वह खतरे से बाहर हैं। वैसे जानकारी के लिए बताना चाहेंगे इस पूरे घटनाक्रम में एक बार फिर यह दिखाया गया है कि सलमान खान के लिए उनके पिता सिर्फ एक ही पिता नहीं बल्कि उनकी जिंदगी के सबसे बड़े गुरु और सहारा रहे हैं।

बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को आज पूरी दुनिया जानती है। लेकिन उनकी सफलता के पीछे जिस शख्स का सबसे बड़ा हाथ माना जाता है वो उनके पिता सलीम खान ही हैं। जी हां, सलीम खान सिर्फ सलमान के पिता नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के उन दिग्गज राइटर्स में से एक हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को कई सारी यादगार फिल्में दी हैं

और उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई सारी ऐसी फिल्मों की कहानी को पर्दे पर पेश किया है जिनको करने के बाद स्टार्स सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर पाए। सलीम जावेद की जोड़ी ने शोले जैसी फिल्मों का जन्म भी दिया है। यही बड़ी वजह है कि सलीम खान के अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर ने सिर्फ स्टार्स नहीं बल्कि उनके चाहने वालों के बीच में भी एक हड़कंप सा माहौल पैदा कर दिया था।

Post Comment

You May Have Missed