करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान ने सौतेली माँ प्रिया सचदेव के खिलाफ मामला दर्ज कराया..

karishma samayra

करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे समायरा और केयान दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। अपने पिता संजय कपूर की 40,000 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए करिश्मा और उनके बच्चों ने हाईकोर्ट का रुख किया है। यही नहीं समा और कयान ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं,

शिकायत में कहा गया है कि प्रिया ने संजय कपूर की वसीयत में बदलाव करके पूरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। दरअसल प्रिया की तरफ से यह दावा किया गया है कि अपनी मौत से पहले इसी साल 21 मार्च 2025 को संजय कपूर ने एक वसीयत बनवाई थी और उसमें सारी संपत्ति उनके नाम पर कर दी,

करिश्मा के बच्चों की तरफ से शिकायत में कहा गया है कि प्रिया ने 7 हफ्ते तक इसे छुपाया और 30 जुलाई 2025 को फैमिली मीटिंग में अचानक इसे पेश कर दिया। याचिका में कहा गया है कि यह वसीयत नकली और बनाई गई है। समायरा और कयान की तरफ से कहा गया है कि प्रिया की हरकतों से इस बात का साफ संकेत है कि वह पूरी संपत्ति पर कब्जा करना चाहती हैं,

और दूसरे संपत्ति के वारिसों को इससे बाहर रखना चाहती हैं। समायरा और कियान की तरफ से कहा गया है कि संजय के सभी बच्चों को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया जाए। संपत्ति के पांच टुकड़े किए जाएं जिनमें चार टुकड़े बच्चों में बांटे जाएं और एक संजय कपूर की मां रानी कपूर को दिया जाए,

संजय कपूर की मौत 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय हो गई थी। संजय की चितागिरा ठंडी भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रिया ने संजय की मां रानी कपूर को बेदखल कर दिया। वह अकेले संजय की कंपनी और उनकी 400 करोड़ की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं,

करिश्मा हाई कोर्ट में अपने बच्चों की तरफ से यह पूरा केस लड़ रही हैं। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि जब तक यह मामला चल रहा है तब तक उनके एक्स पति संजय की सारी संपत्ति को फ्रीज कर दिया जाए। वहीं कुछ दिन पहले संजय की मां ने अपने बेटे की मौत पर भी शक जताया था।

Post Comment

You May Have Missed