जानिए कौन हैं जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग..

jubin garg

मशहूर रस्मिया गायक और संगीतकार जुबिन गर्ग का आज शुक्रवार को सिंगापुर में एक दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है वह स्कूबा ड्राइविंग कर रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद भी डॉक्टर्स की टीम के अथक प्रयासों के बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका,

गायक ने 52 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गायक की पत्नी गरिमा सहकिया गर्ग पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानिए आखिर कौन है जुबिन गर्ग की पत्नी और क्या करती हैं वो। मशहूर गायक संगीतकार रहे जुबिन गर्ग की पत्नी का नाम गरिमा सैकिया गर्ग है,

दिवंगत गायक ने 4 फरवरी 2002 को गरिमा से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गरिमा पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर और फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने असम के कई क्षेत्रीय फिल्मों में निर्माण की भूमिका अदा की है। गरिमा सैकिया गर्ग ने सिनेमाई दुनिया में अपने टैलेंट को दिखाया है,

उन्होंने मिशन चाइना, कंचनजंगा और शिकार जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही आपको बताते चलें कि उनके कॉस्ट्यूम डिजाइन की कला और समझ को अक्सर प्रशंसा मिलती रहती है। डिजाइनिंग के अलावा उन्होंने एक निर्माता के रूप में भी अच्छा काम किया है।

Post Comment

You May Have Missed