जैकी चैन अपनी पूरी संपत्ति दान करेंगे, जिसकी कीमत लगभग ₹4,000 करोड़ है..

jacky chain name

क्या शाहरुख खान और सलमान खान अपनी सारी दौलत दान कर सकते हैं? क्या वह अपने बच्चों को बेघर करके पुल के नीचे रहने के लिए छोड़ सकते हैं? कभी नहीं। ऐसा वह सोच भी नहीं सकते। जो वह सोच भी नहीं सकते वह दुनिया के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक जैकी चैन ने कर दिया है। जैकी ने अपनी 4000 करोड़ की सारी दौलत को दान कर दिया है। उन्होंने अपने बच्चों के लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं छोड़ी है। जी हां, जैकी चैन ने अपनी सारी संपत्ति बच्चों को देने के बजाय शिक्षा के लिए दान कर दी है। जैकी के इस कदम ने दुनिया के सामने एक बड़ी मिसाल.

खड़ी कर दी है। जैकी चैन ने इसका कारण भी बताते हुए कहा, “अगर मेरा बेटा प्रतिभाशाली है, तो वह अपने दम पर पैसा कमा सकता है। वरना वह मेरी जमा की गई संपत्ति को बर्बाद कर देगा।” जैकी चैन दुनिया के 10वें सबसे रईस एक्टर हैं। वह दुनिया में ड्वीन डगलस जॉनसन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। जैकी चैन का एक बेटा जेसी और बेटी एटा है। जैकी की बेटी एटा बेगर है और एक पुल के नीचे रहती है। साल 2014 में जैकी चैन के बेटे को ड्रग सेवन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चीन की अदालत ने जैकी के बेटे को इस मामले में 6 महीने की सजा.

सुनाई थी। बताया जाता है कि जेसी के घर से तकरीबन 100 ग्राम चरस पुलिस को बरामद हुई थी। जेकेचे ने पुलिस वालों से बेटे की इस हरकत के लिए माफी मांगी थी। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा था कि जितने भी युवा बच्चे हैं, वह उनके बेटे जेसी की इस हरकत से सावधान हो जाएं और ड्रग से दूर रहें। जैकी ने कहा था कि वह अपने बेटों को पढ़ाने में नाकाम रहे। जेसी और वह समाज से माफी मांगते हैं। जैकी ने साल 1982 में ताइवान की एक्ट्रेस जॉन लिन से शादी की थी। जैकी जवान से शादी नहीं करना चाहते थे। लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हुई तो घर.

वालों ने जबरदस्ती दोनों की शादी करवा दी। 1982 में ही जवाहान ने जैकी के बेटे जेसी को जन्म दिया जो खुद भी एक सिंगर बन चुके हैं। 1999 में जैकी का मिस एशिया एलाइनी ई ली से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस अफेयर से जैकी को एक बेटी एटा हुई जिसका जन्म 1999 में ही हुआ था। अफेयर की खबरें सामने आने के बाद जैकी को काफी बदनामी सहनी पड़ी थी। जैकी चैन की बेटी एटा की परवरिश उसकी मां ने की है। जैकी ने कभी उससे कोई रिश्ता नहीं रखा। एटा और उसकी मां का भी आपस में विवाद चलता है। सालों पहले जब एलानी ने एटा के साथ मारपीट की तो.

उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 2 महीने की जमानत के बाद एटा ओ एलाना साथ रहने लगे। लेकिन इसके बाद एटा ने अपनी मां का घर छोड़ दिया। एटा बिना किसी नौकरी के अकेले ही गुजारा कर रही है। एटा एक लेसबियन है और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहती है। गरीबी में एटा एक पुल के नीचे रहते हुए गुजारा कर रही है। जैकी चेन ने इतना पैसा कमाने के बाद भी अपने बच्चों को कुछ नहीं दिया है। जबकि हमारे यहां के एक्टर्स के बच्चे रेड कारपेट के बगैर कदम नहीं रखते हैं। पिता की दौलत खुद ब खुद उनकी बन जाती है। जैकी सचमुच ऐसे लोगों के लिए एक मिसाल हैं। वेल, आप क्या कहेंगे.

Post Comment

You May Have Missed