दुल्हन बनीं हिना खान ने पहनी सोने-चांदी के तारों से बनी साड़ी, हीरे-कुंदन के हार ने खींचा ध्यान..

hina dulhan

हिना खान ने कुछ देर पहले अचानक शादी रचाकर हलचल मचा दी। हिना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पिक्चर शेयर कर गुड न्यूज़ अपने फैंस को दी। हिना का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ वो ही वो छाई हुई हैं। हिना दुल्हन अवतार में इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनसे नजरें हटाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। हिना की साड़ी, उनकी ज्वेलरी, उनके हाथों की मेहंदी से लेकर उनका सादगी भरा मेकअप सब कुछ एकदम परफेक्ट है। अपनी शादी में हिना मनीष मल्होत्रा की ब्राइड बनी। मनीष मल्होत्रा ने खास यह साड़ी हिना खान के लिए बनाई है। अपनी शादी में हिना ने ओपल,

ग्रीन रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी है। इस साड़ी की बुनाई में सोने और चांदी के धागों से सदियों पुरानी पारंपरिक मोटिव्स को खूबसूरती से उकेरा गया है। साड़ी में की गई नाजुक गोटा प्लीट डिटेलिंग ने इसे एक खूबसूरत गहराई दी है। वहीं सॉफ्ट पिंक रंग का घूंघट इस क्लैप्ड हेम के साथ इस लुक में चार चांद लगा रहा है। साड़ी पर बड़ी खूबसूरती से हिना और रॉकी का नाम भी कढ़ाई से लिखा गया है। हिना के इस लुक में सबसे ज्यादा कमाल उनकी ज्वेलरी ने किया है। हिना की ज्वेलरी भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। उन्होंने हाथों में कुंदन,

से बने चौड़े कंगन पहने हुए हैं। जबकि उनके गले में हीरो का हार है। साथ ही उन्होंने इसकी मैचिंग के इयरिंग अपने कानों में पहने हुए हैं। वहीं उन्होंने माथे पर मांग टीका भी लगाया हुआ है। लाइट मेकअप में हिना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने सिर पर पल्लू लिया है जो उनके लुक को और निखार रहा है। हिना की मेहंदी ने भी सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने भरी हुई मेहंदी को लगाना प्रेफर किया है। हिना ने रॉकी जैसवाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की है। दोनों 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हर मुश्किल वक्त में दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहे और आज आखिरकार दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए.

Post Comment

You May Have Missed