रणवीर सिंह की धुरंधर ने रजनीकांत की फिल्म के कलेक्शन को पीट दिया..
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तबाह कर रही है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बाद तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का रिकॉर्ड भी इसने ध्वस्त कर दिया। 2.0 जो रजनीकांत की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है उसे भी धुरंधर ने पछाड़ दिया और आदित्यधर की फिल्म में यह कारनामा महज दो हफ्तों में कर दिखाया,
Jio स्टूडियोज ने 19 दिसंबर को अनाउंस किया कि तीसरे शुक्रवार की सुबह तक फिल्म ने 479 करोड़ 50 लाख कमा लिए। हालांकि ट्रेड वेबसाइट सैकनेल के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक इसने 469 करोड़ 58 लाख का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्ड वाइड ये फिल्म 702 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है,
इस कमाई के साथ धुरंधर ने रजनीकांत की 2.0 के लाइफटाइम कलेक्शन से भी ज्यादा कमाई कर ली है। साल 2018 में आई 2.0 का वर्ल्ड वाइड लाइफटाइम कलेक्शन ₹691 करोड़ है। यह रजनीकांत के करियर की हाईएस्ट क्रॉसिंग फिल्म भी है। धुरंधर ने यह आंकड़ा महज दो हफ्तों में ही पार कर लिया। हालांकि कांतारा चैप्टर वन और छावा की लाइफटाइम कमाई छूने में अभी वक्त है। मगर जिस रफ्तार से यह फिल्म दौड़ रही है,
उसे देखते हुए यह बहुत मुश्किल लक्ष्य नहीं दिख रहा। हम बता दें कि छावा की वर्ल्ड वाइड कमाई ₹87 करोड़ है और कांतारा चैप्टर वन की ₹851 करोड़। इनके बाद आमिर खान की पीके भी कतार में है। इसने ₹792 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड का अनुमान है कि पीके को तो धुरंधर आने वाले एक डेढ़ हफ्ते में ही पछाड़ देगी,
मगर भारतीय सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्में दंगल और बाहुबली 2 फिलहाल दूर की कौड़ी है। दंगल ₹2000 करोड़ के कलेक्शन के साथ सालों से टॉप पर बनी हुई है और ₹1788 करोड़ 6 लाख की कमाई के साथ बाहुबली 2 सेकंड नंबर पर है। धुरंधर का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगा। मेकर्स का दावा है कि सेकंड पार्ट और भी ज्यादा असरदार है। यह पहले पार्ट के रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।



Post Comment