भगवान किसी के साथ ऐसा ना करे, वायरल मीम बॉय राजीव चौरसिया की असली कहानी..
मुंडी मत ला कान कट जाएगा फिर हमको मत बोलना तुम लोग कान खोल कर सुन लो हमारा दुश्मनी सिर्फ उन लोगों से है यू स्टैंड अप एंड लिसन माय क्वेश्चन कौन सा लाइसेंस बनवाना है टू व्हीलर या फोर व्हीलर जैसे हर चमकती चीज सोना नहीं होती वैसे ही हर हंसी के पीछे खुशी नहीं होती कई बार मजबूरियां आपसे वह सब कराती हैं,
जिसे जिसे दुनिया तमाशा कहती है और उसका मजाक उड़ाती है। आज की भाषा में कहें तो मीम बनाकर मजे लेती है। यह लड़का सोशल मीडिया चलाने वाले लगभग हर शख्स की फीड में पहुंच चुका है। इसकी तमाम वीडियोस वायरल हो रही हैं। लड़का अब बड़ा मीम स्टार बन गया है। कोई इसे इंडिया का जॉनी सिंस कह रहा है तो कोई इसे पप्पू बता रहा है,
लेकिन इस लड़के की असली कहानी अगर आप जान लेंगे तो आपके दिल में भी इसके लिए थोड़ी हमदर्दी पैदा होगी। इस लड़के का नाम है राजीव चौरसिया। राजीव हमारी आपकी तरह आम नहीं है। उसकी प्रोग्रेस हम लोगों जैसी नहीं है। 26 साल की उम्र में भी उसकी कदंठी किसी आम लड़के की तरह नहीं है। इस वीडियो को देखिए और उसके हाथ पैरों पर गौर फरमाइए। आपको हड्डियों का ढांचा नजर आ रहा होगा,
राजीव ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह पैदा हुआ तो सिर्फ 1 किलो का था। उसके बचने की कोई संभावना नहीं थी। लेकिन उसके मां-बाप ने हिम्मत नहीं हारी और गरीबी के हालातों से लड़ते हुए उसे बचा लिया। राजीव बच तो गया पर वो आम बच्चों से बहुत पिछड़ा हुआ था। ना ही उसका शरीर पुष्ट हुआ और ना ही उसकी आवाज। बचपन से ही वो लोगों के बीच बस मजाक बनकर रह गया। एक रोज राजीव ने ठान लिया कि वह एक्टिंग करेगा और फिर वो झोला उठाकर मुंबई आ गया,
लेकिन यहां उसका सामना एक काली अंधेरी दुनिया से हुआ। यहां उसने एकता कपूर से लेकर मुकेश छाबड़ा की एजेंसी तक में ऑडिशंस दिए। वो यहां गुरुद्वारे में खाकर गुजारा करने लगा और खाली वक्त में गुरुद्वारे के बाहर चना बेचने लगा। जल्दी उसे समझ आ गया कि यह रफ्तार वाला शहर उसे कुचल देगा। इसके बाद वह वापस गांव लौट आया,
वो साल 2018 से वीडियो बना रहा था। लेकिन करीब एक डेढ़ महीने पहले अचानक उसकी वीडियोस वायरल होने लगी। लोग मजे लेने लगे। मजे-मजे में राजीव के देखते ही देखते 2 लाख से ज्यादा फॉलोवरर्स हो गए। राजीव अब बहुत खुश है कि लोग उसके जैसे लड़के को अपना समझ रहे हैं। वो वीडियो बनाने के लिए दिन-रा मेहनत कर रहा है। उसकी वीडियोस वायरल जरूर होती हैं,
लेकिन कोई पैसा नहीं मिलता। उसे उम्मीद है कि कोई किसी दिन उसे देखकर मौका जरूर देगा। हालांकि उसे इस बात की खुशी है कि लोग अब उसका मजाक कम से कम सामने नहीं उड़ाते। उसके साथ लोग फोटो खिंाते हैं। राजीव के सपने बहुत बड़े हैं। हम उम्मीद करते हैं कि राजीव अपनी जिंदगी में खूब कामयाब हो।



Post Comment