ashnur kaur ghar

अशनूर कौर के घर का टूर देखकर तान्या मित्तल चौंक जाएंगी, इसे कहते है असली अमीरी..

Blog

तान्या मित्तल जी असली अमीरी इसे कहते हैं और होम टूर के नाम पर रिश्तेदारों का नहीं अपना घर दिखाया जाता है। कौन सच्चा निकला और कौन झूठा यह आज पता चल गया। जी हां, यह बातें हम नहीं वह लोग कह रहे हैं जिन्होंने तान्या के होम टूर के बाद अशनूर के घर का वीडियो देखा है। यह घर अशूर ने अपनी सालों मेहनत की कमाई से खरीदा है। आप खुद इस घर को देखिए और फैसला कीजिए कि आपको तान्या का घर अच्छा लगा या अशूर का,

बीते दिनों तान्या ने अपने मामा के घर को अपना घर बताकर उसका होम टूर कराया था। हालांकि ना ही लोगों को उनका घर बिग बॉस के सेट से ज्यादा बड़ा लगा और ना ही उनके घर में 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ उनका साड़ियों वाला वार्ड्रोब दिखा जैसा उन्होंने बिग बॉस के घर में रहते हुए दावा किया था। लेकिन अब अशूर के घर की लग्जरी देख सबके तोते उड़ गए हैं। महज 21 साल की उम्र में मुंबई जो देश का सबसे महंगा शहर है,

उसमें अपना लग्जरी घर बनाया है और अब उसकी झलक भी सबको दिखाई है। अशूर का घर देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया है। अशूर के घर का एक-एक कोना उनकी रईसी को बयां कर रहा है। नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में अशूर ने अपना पूरा घर विजिट कराया। अशूर ने अपने घर का इंटीरियर बहुत ही बेहतरीन डिजाइन किया है। उनके घर का इंटीरियर वाइट, ब्राउन और ब्लैक कॉम्बिनेशन पर बना है,

घर के एक-एक कोने को बखूबी अशूर ने सजाया है। घर का सोफा या सीलिंग सब कुछ टॉप नच है। अशूर ने अपने बैग्स का कलेक्शन भी दिखाया है जिसमें करीब-करीब 25-30 लाख के उनके बैग्स रखे हुए थे। यह सारे बैग टॉप ब्रांड्स के थे। यही नहीं अूर का मेकअप रूम, उनके परफ्यूम की कीमत भी ₹20 लाख से ज्यादा थी। इसके बाद जब अशूर अपने बेडरूम लेकर गई तो उससे किसी की नजरें नहीं हटी। अशूर का बेडरूम बहुत क्यूट सा था,

खुद नयनदीप ने भी कहा कि उन्होंने आज तक इससे प्रीिटी बेडरूम नहीं देखा है। अशूर के बेडरूम से मुंबई का शानदार नजारा दिख रहा था। अशूर ने अपने बेडरूम में रखी बुक्स भी दिखाई और बताया कि वह रीडिंग की बहुत शौकीन हैं। उन्होंने इसी वजह से अपने रूम में कोई टीवी नहीं लगाया है। अशूर ने बताया कि वह टेक से भी हैं और उनके घर में सब कुछ नई टेक्नोलॉजी का लगा हुआ है। इवन घर के पर्दे से लेकर लाइट तक सब Alexa की कमांड पर चलते हैं,

अशूर का यह घर बीच फेसिंग है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मुंबई में बीच फेसिंग प्रॉपर्टी सबसे महंगी होती है। अशूर के इस घर का वीडियो सामने आने के बाद अब लोग तान्या को ट्रोल कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अशूर ने इतनी सी उम्र में इतना सब कुछ कमा लिया लेकिन उन्होंने कभी इसका शो ऑफ नहीं किया,

मुंबई जैसे शहर में करोड़ों रुपए का घर खुद खरीद कर भी उन्होंने इसका ढिंढोरा नहीं पीटा। जबकि तान्या ने जरा सी बात का ढोल पीट दिया और जब दिखाने का मौका आया तो तान्या कुछ भी नहीं दिखा सकी। जितने दावे तान्या ने किए थे कुछ एक को छोड़कर उनके घर में कुछ भी ऐसा नहीं दिखा। फिलहाल आपको कैसा लगा अशूर का घर हमें कमेंट में बताइए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *