ईशा गुप्ता ने अबू धाबी हवाई अड्डे पर अपने चौंकाने वाले अनुभव का खुलासा किया..

isha actress

ईरान और मिडिल ईस्ट के झगड़े की वजह से फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अबू धाबी से भारत लौट आई हैं। वापस आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और बताया कि उन्होंने वहां क्या देखा और क्या सुना। आइए आपको बताते हैं। ईशा ने अपने Instagram पर लिखा 28 फरवरी के दिन मैं अबू धाबी के एयरपोर्ट पर थी। दोपहर के 1:00 बज रहे थे और एयरपोर्ट बंद हो गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

बस चारों ओर अफरातफरी मची हुई थी। फिर मिसाइल हमले की खबर आने लगी और किसी को नहीं पता था कि अगले मिनट हमारे साथ क्या होगा। अजनबी एक दूसरे को दिलासा दे रहे थे। सभी अपने परिवार को फोन कर रहे थे। ईशा ने आगे लिखा मैंने चेक इन नहीं किया था।

इसीलिए मैं वापस होटल चली गई। उस रात एयरपोर्ट से होटल आए लोगों ने हमें बताया कि एयरपोर्ट पर सभी पैसेंजर्स को खाने के लिए जितना हो सके कैश दिया गया। फिर उन्हें अपने सामान के वापस आने का इंतजार करना पड़ा। कुछ घंटों के बाद पैसेंजर्स को लाइन में लगवाया। उन्हें उनका सामान और अबू धाबी के होटल्स में रहने की जगह दी। इतना ही नहीं अलग-अलग होटलों में जाने के लिए बसें भी तैयार की।

ईशा बोली मैंने होटल मैनेजमेंट को देखा। वह कल रात वाले ही कपड़े में थे। अभी भी काम कर रहे थे। एक्टिव थे और हर चीज का ध्यान रख रहे थे। उन सवालों के जवाब भी दे रहे थे जिनके बारे में उन्हें पता नहीं था। डिलीवरी वाले अभी भी वहां डिलीवरी कर रहे थे। कहीं भी सर्विस में कोई कमी नहीं थी। लॉबी लोगों से भारी थी।

सिक्योरिटी अलर्ट की वजह से हम भी डरे हुए थे। लेकिन कोई अफरातफरी नहीं थी। ईशा ने आगे लिखा हम एयरलाइंस को बार-बार कॉल कर रहे थे कि हमें अगली फ्लाइट कब मिलेगी। वहां कोई प्रॉब्लम नहीं थी लेकिन अपने देश वापस लौटना था। तारीफ करने वाली बात है एयरलाइंस का ग्राउंड स्टाफ बहुत मददगार है।

वह शांत थे और हर बार हर सवाल का जवाब दे रहे थे। हम एयरपोर्ट बहुत पहले पहुंच गए थे। इसीलिए हम खुशकिस्मत थे कि हम एतिहाद की पहली कमर्शियल फ्लाइट में थे जो कल दोपहर दिल्ली के लिए उड़ी थी। एयरपोर्ट पूरी तरह से चालू नहीं था। फिर भी स्टाफ हर तरह से मदद करने के लिए तैयार था।

ऐसे जवाब भी दिए जो उन्हें अभी तक पता नहीं थे। यह सब एक देश की रीड और उसकी ताकत को दिखाता है। फिलहाल ईशा गुप्ता के इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए

Post Comment

You May Have Missed