ऐसी क्या हो गई गलती रोहित शेट्टी से की अब वोभी आ गया उनके निशाने पर..

फिल्म इंडस्ट्री में गैंगस्टर लोगों की धमकियां आना बंद नहीं हो रही है। पहले सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट, फिर कपिल शर्मा का कैप्स कैफे और अब रोहित शेट्टी का शेट्टी टावर। जूहू में रोहित शेट्टी के शेट्टी टावर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। रात के 12:30 से 1:00 के बीच शूटर्स आए और उन्होंने रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर एक के बाद एक पांच फायर्स किए। कि शूटर्स फायर करने के बाद निकल भी जाते हैं। सबसे बड़ी बात रोहित शेट्टी के टावर में 10 सीसीटीवी कैमरास लगे हैं। इसके अलावा दो एंट्रेंस है। उनकी सिक्योरिटी भी वहां पर मौजूद थी

और उनके घर से कुछ ही मीटर दूर पर जूहू पुलिस स्टेशन भी है। यह एरिया हाईली सिक्यर्ड है क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री के सहित कई बड़े बिजनेसमैन भी इस एरिया में रहते हैं। उसके बावजूद शूटर्स अपनी इस हरकत में कामयाब कैसे हो गए? यह सोचने वाली बात है। खैर, पुलिस ऑलरेडी इन्वेस्टिगेशन शुरू कर चुकी है। पांच लड़कों को इस मामले में पुलिस ने पुणे से अरेस्ट किया है। जिसमें अमर आनंद मोरोते 27 साल का है। आदित्य ज्ञानेश्वर 19 साल का, सिद्धार्थ दीपक 20 साल का, समर्थ शिव शरण 18 साल का, स्वप्निल बंधु 23 साल का। यानी कि ये सभी लड़के कम उम्र के हैं और ये इतना बड़ा कांड करने निकले थे। तो जाहिर सी बात है इनकी ब्रेन वाशिंग गजब की की गई है।

अब बात करते हैं कि अटैक किसने करवाया है? तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। सवाल यह उठता है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई इस वक्त दोनों ही जेल में हैं। तो फिर बाहर उनका यह काम कौन संभाल रहा है? तो नाम आया है शुभम लोनकर। तो यह नाम कोई नया नाम नहीं है। आज से डेढ़ साल पहले बैंड्रा की गलियों से गोलियों की गूंज उठी थी। बाबा सिद्दीकी की सरेआम हत्या कर दी गई थी और तब हत्या की जिस शख्स ने जिम्मेदारी ली थी उसमें भी शुभम लोनकर का ही नाम सामने आया था। यह शुभम पूना का रहने वाला है।

अपने भाई के साथ डेरी का काम करता है। बाबा सिद्दीकी की हत्या में जब इसका नाम आया तो इसे पुलिस ने अरेस्ट किया। लेकिन गलती वहां हो गई कि इसे बेल मिल गई। बेल मिलते ही यह फिर से अपने काम पर लग गया और इसने यह दूसरा कांड कर दिया। रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां चलवाई और उसके बाद एक ऑडियो भी रिलीज़ किया। साथ ही एक पोस्ट भी रिलीज़ की जिसमें कहा कि यह तो ट्रेलर है। पिक्चर अभी बाकी है। इस बार बिल्डिंग के बाहर से गोलियां चलाई है। अगली बार बेडरूम में घुसकर सीने पे गोलियां चलाएंगे। सुधर जाओ संभल जाओ बॉलीवुड वालों।

राम राम जय बजरंगबली सभी भाइयों को। आज जो मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पे फायरिंग हुई है। इसकी जिम्मेवारी मैं आरजू बिश्नोई, शुभम लोनकर, हरी बॉक्सर, हरमन संधू लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे। इसको समझ नहीं आया। इसको छोटा सा ट्रेलर दिखाया है। अगर आगे से किसी ने भी हमारी बात नहीं मानी तो घर के बाहर नहीं घर के अंदर गोलियां चलेगी।

आगे से पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ। नहीं तो तुम्हारा हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा करेंगे। और जो भी हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करते हैं उनको मिट्टी में मिला देंगे। जय बजरंगली। कुछ इस तरह की धमकी यह सामने आई है। मुंबई पुलिस का नाम भारत की बेस्ट पुलिस में आता है और मुंबई पुलिस अपना काम कर भी रही है। लेकिन उसके बावजूद हाईली सिक्यर्ड एरियाज में यह हरकतें क्यों हो रही है यह सोचने वाली बात है। जहां तक बात है रोहित शेट्टी की तो आने वाले दिनों में उन्हें अपनी गोलमाल फाइव की शूटिंग शुरू करनी थी।

15 फरवरी से उनकी फिल्म की शूटिंग फ्लोर्स पर जाने वाली थी। इसके अलावा जॉन अब्राहिम स्टारिंग फिल्म राकेश मारिया की जो बायोपिक है वो भी रोहित शेट्टी शूट कर रहे थे और इस फिल्म का 15 दिन का काम बाकी है। अब जब रोहित शेट्टी के ऊपर थ्रेट है उन्हें धमकी मिल गई है तो क्या उनकी शूट्स कंटिन्यू रहेगी?
सिक्योरिटी के साथ वो शूट करेंगे या फिर वो अभी शूट को शिफ्ट करेंगे। यह डिसीजन अब रोहित शेट्टी पुलिस की गाइडेंस के तहत ही लेंगे

Leave a Comment