चेहरे पर मातम..आंखों में आंसू, प्रशांत तमांग की पत्नी ने खो दिए ‘होश’! तड़पी 4 साल की बेटी!..

prashant tamang

चेहरे पर मातम, आंखों में आंसू, प्रशांत तमाम के पार्थिव शरीर को देख बीवी ने खो दिए होश। पिता की याद में तड़पी 4 साल की बेटी। सिंगर के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। पार्थिव शरीर के सामने फूट-फूट कर रोई मार था। बेटी का इमोशनल वीडियो देख पसीजा लोगों का दिल। इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिसके चलते परिवार के साथ-साथ फैंस को भी तगड़ा झटका लगा,

कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है कि सिंगर प्रशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार 11 जनवरी 2026 को प्रशांत ने अपने दिल्ली वाले घर में अंतिम सांस ली। उनकी मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। खासकर उन लम्हों ने जब उनका पार्थिव शरीर उनके होमटाउन पश्चिम बंगाल लाया गया। पति का पार्थिव शरीर देखकर सिंगर की पत्नी मार्थ के चेहरे का मानो रंग उड़ गया और पूरे चेहरे पर जैसे मातम पसर गया हो। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं,

उनका रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं 4 साल की बेटी आर्या अभी भी यह समझ नहीं पा रही हैं कि उन्होंने अपना पिता खो दिया है। मां-ब का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस का भी दिल पसीज गया। प्रशांत सिर्फ एक सिंगर नहीं थे। उनकी कहानी एक प्रेरणा थी। कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल रहते हुए उन्होंने अपने टैलेंट से लोगों का दिल जीत लिया था। और फिर 2007 में इंडियन आइडल 3 जीतकर पूरे देश को दिखा दिया था कि सपने सच हो सकते हैं। उनकी आवाज में वो जुनून था,

वो सच्चाई थी जिसने हर किसी का दिल जीत लिया था। उनका सफर कोलकाता पुलिस के ऑेस्ट्रा से शुरू हुआ था। लेकिन उनका जुनून और मेहनत उन्हें टीवी के सबसे बड़े मंच तक ले आया। बता दें वो सिंगर तो कमाल के थे ही, साथ ही एक्टर भी दमदार थे। उन्होंने वेब सीरीज पाताल लोक 2 में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। प्रशांत का पार्थिव शरीर जब घर लाया गया तब उनकी पत्नी मार्थ के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे,

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। हर बार जब वह अपने पति के पार्थिव शरीर को देख रही थी, उनका दिल टूट रहा था। उनका दर्द उनके चेहरे से साफ झलक रहा है और उनकी छोटी सी बेटी जो सिर्फ 4 साल की हैं उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। यह सब देखकर फैंस का दिल भी पसीज गया। सोशल मीडिया पर लोग अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि प्रशांत जैसे कलाकार इतनी कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए,

हर कोई याद कर रहा है उस पहली बार को जब उन्होंने इंडियन आइडल के मंच पर कदम रखा था। उस जीत को जिसने पूरे देश को गर्व महसूस कराया था। आज प्रशांत तमांग सिर्फ एक नाम नहीं रहे। वो यादों, भावनाओं, गीतों और हजारों दिलों की धड़कन बनकर जी रही हैं। उनके गीत, उनकी मुस्कान, उनकी मेहनत सब कुछ उनके फैंस और परिवार के दिलों में हमेशा हमेशा के लिए बसा रहेगा.

Post Comment

You May Have Missed