हॉस्पिटल में भर्ती हुए 89 साल के धर्मेंद्र, फैंस करने लगे सलामती की दुआएं, डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट..
अस्पताल में भर्ती 89 के धर्मेंद्र। हेल्थ को लेकर परिवार ने दिया बड़ा अपडेट। फैंस को सताई एक्टर की चिंता। बार-बार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं धर्मेंद्र। दोनों बीवियों हेमा और प्रकाश के चेहरे पर दिखी मायूसी। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र मुंबई के ब्रच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर को सुनते ही एक्टर के चाहने वालों को झटका लग गया। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर बॉलीवुड के हीमैन को हुआ क्या है?,
रिपोर्ट्स की मानें तो अस्पताल में एक्टर के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद है। वहीं अब धर्मेंद्र की टीम ने एक्टर की हेल्थ अपडेट शेयर कर बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है। इसके साथ ही टीम ने यह भी शेयर किया है कि धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती किस वजह से होना पड़ा। तो चलिए बिना देरी किए आपको सारा मामला विस्तार से बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी,
जिस कारण मुंबई के ब्रच कैंडी अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया है। कहा जा रहा है 89 के एक्टर को आईसीयू में रखा गया है क्योंकि उनके कुछ और चेकअप्स भी होने बाकी हैं। धर्मेंद्र को इस दौरान सीनियर डॉक्टर्स देख रहे हैं। अभी उनके डिस्चार्ज होने के बारे में कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों बेटे सनी देओल, बॉबी देओल उनके साथ ही हैं। मिली जानकारी के अनुसार ब्रच कैंडी अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि एक्टर सांस लेने में तकलीफ की शिकायत को लेकर आए थे,
फिलहाल वो आईसीयू में हैं और अभी सो रहे हैं। साथ ही यह भी बताया कि अभी कोई चिंता करने की बात नहीं है। उनकी हालत स्थिर है। उनके पैरामीटर ठीक हैं। हार्ट बीट 70 है। ब्लड प्रेशर 140 80 है। उनका यूरिन सैंपल भी ठीक आया है। धर्मेंद्र की टीम के अनुसार एक्टर का अस्पताल जाना उनके डेली रूटीन का हिस्सा है। उम्र को देखते हुए उनके बेटे बॉबी देओल और सनी देओल उनकी सेहत का बेहद खास ध्यान रखते हैं,
फैंस की चिंता दूर करते हुए बता दें कि बॉलीवुड के ही धर्मेंद्र एकदम फिट एंड फाइन हैं। बता दें एक्टर 89 साल के हैं और अगले महीने दिसंबर में उनकी उम्र 90 साल हो जाएगी। कहा जाता है कि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके परिवार के लोग उनका खास ख्याल रखते हैं। ऐसे में कोई घबराने वाली बात नहीं है। धर्मेंद्र अब 90 साल के हो जाएंगे फिर भी वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत एक्टिव रहते हैं,
उन्होंने करण जौहर की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी से सालों बाद कमबैक किया था जो 2023 में आई थी। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में उन्होंने किस्सिंग सीन भी दिया था। जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए थे। अब उनकी फिल्म 21 आने वाली है जिसका ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। धर्मेंद्र भी इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं,
वो फिटनेस को लेकर जागरूक रहते हैं। वो अपनी हेल्थ का भी बहुत ध्यान रखते हैं। मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस में बिताते हैं। वहीं पर सब्जी और फल उगाते हैं। साथ ही फैंस के साथ वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। वह अपने लाइफस्टाइल को ज्यादा से ज्यादा हेल्दी रखने की कोशिश करते हैं।



Post Comment