अमिताभ बच्चन ने सतीश शाह के निधन पर तोड़ी चुप्पी..

satish amitabh

प्रसिद्ध अभिनेता सतीश शाह जिन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। उनका निधन शनिवार 25 अक्टूबर 2025 को हुआ। उनकी उम्र केवल 74 वर्ष थी। सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में हादस्य और गंभीर दोनों प्रकार के किरदार निभाए और बॉलीवुड तथा टीवी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई,

उनकी मृत्यु की खबर सुनकर कई बॉलीवुड और टीवी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। इस बीच मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग पर भूतनाथ के सह कलाकार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया,

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा एक और दिन एक और काम एक और सन्नाटा हम में से एक और का निधन। सतीश शाह एक युवा प्रतिभा और बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए और सितारे हम सबके साथ नहीं है। यह कठिन समय है। सामान्य स्थिति में व्यक्त करना अच्छा नहीं है। हर पल हम सभी के लिए अशुभ संकेत है।

Post Comment

You May Have Missed