दबंग फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को गुंडा बुलाया। सेट पर उनके बर्ताव के बारे में भी बहुत कुछ बोला। मगर इस सबके बीच सलमान ने अभिनव के भाई अनुराग कश्यप की फिल्म निशांची को सपोर्ट किया। 13 सितंबर को सलमान ने अपने Instagram पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें अनुराग को टैग किया और निशांची के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब अभिनव कश्यप का नया बयान आया है,
उनका कहना है कि सलमान अब चापलूसी कर रहे हैं। आगे चलकर वो उनके तलवे भी चाटेंगे। बॉलीवुड ठिकाना के पॉडकास्ट पर अभिनव ने कहा सलमान की तकदीर पर लिखा है अब ये हमारे तलवे चाटेंगे। मैंने एक इंटरव्यू दिया था उसको गुंडा बुलाया था। तो अब यह दिखा रहा है कि यह बड़ा प्रशंसक है हमारा। वही अनुराग कश्यप जिसको तेरे नाम में परेशान किया था। अनुराग ने वो फिल्म छोड़ी थी। इन्होंने निकाला नहीं था,
अब उसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। तारीफ तो करेंगे। अब ये घुटनों पर आएंगे भीख भी मांगेंगे। अभिनव ने सलमान पर उन्हें चुपके से घूस देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा मुझे WhatsApp पर एक ऐड आया। बुर्ज खलीफा में 50वें माले पर एक फ्लैट है। उसके ऊपर क्लब हाउस भी है। प्राइसिंग के लिए संपर्क करें। असल में यह ढूंढ रहे हैं ऐसे लोग जो कि अभिनव को चुप करा दें। अनुराग की फिल्म की तारीफ भी इसलिए की क्योंकि वह मेरा भाई है,
सोचा होगा कि वह समझा देगा। इसलिए उनकी चमचागिरी कर रहे हैं, चापलूसी कर रहे हैं। सलमान ने इस घटनाक्रम पर कोई सीधी प्रतिक्रिया तो नहीं दी मगर बिग बॉस 19 में एक एपिसोड में उन्होंने इनडायरेक्टली इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा मैंने कहां बनाया है किसी का करियर? करियर बनाने वाला तो ऊपर वाला है। लांछन भी डाला है कि कितनों का करियर डूबाए हैं। खासकर डूबाने वाले तो मेरे हाथ में है ही नहीं,
लेकिन आजकल सब चलता है ना कि करियर खा गया। कौन सा करियर खाया मैंने? अगर मैं खाऊं ना तो मैं अपना खुद का करियर खा जाऊंगा। जहां तक अभिनव कश्यप के वर्क फ्रंट की बात है तो फिल्म युवा में वो मण रत्नम के असिस्टेंट थे। 2010 में आई दबंग उनकी बैक थ्रू फिल्म रही,
10 सितंबर 2025 को जब दबंग को रिलीज़ हुए। 15 साल पूरे हो गए। ने इससे पहले दिए इंटरव्यू में अभिनव ने सलमान के खिलाफ बेधड़क बयानबाजी की। अभिनव को सबसे बड़ी शिकायत यही है कि उन्हें दबंग का उतना श्रेय नहीं मिला जितना वो डिर्व करते थे। दबंग के बाद 2013 में अभिनव ने रणबीर कपूर और पल्लवी शारदा को लेकर बेशर्म बनाई। मगर ये फिल्म फ्लॉप रही,
वहीं सलमान फिलहाल बैटल ऑफ गलवान का लद्दाख शेड्यूल पूरा करके मुंबई लौटे हैं। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय फौज और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष से प्रेरित है। यह जानकारी मेरे साथी अंकिता ने जुटाई है.