प्रिया मराठे पति शांतनु मोघे कौन है, उनके बारेमे जानिये ये वाला चौंकाने वाला सच..

pariyaa mararathe

टीवी इंडस्ट्री की एक बहुत ही मंझी हुई कलाकार और पॉपुलर एक्ट्रेस का आज निधन हो गया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से रविवार को यह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जानीमानी एक्ट्रेस जिन्होंने पवित्र रिश्ता से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि प्रिया मराठे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रही थी,

लेकिन आखिर में कैंसर की जीत हुई। प्रियंका मराठे अब इस दुनिया में नहीं रही। चलिए आपको उनकी फैमिली के बारे में बताते हैं। आखिर उनके पति कौन है और क्या करते हैं? प्रिया मराठे का निधन शनिवार यानी 30 अगस्त को हुआ लेकिन जानकारी आज मिली। महज 38 साल की उम्र में इतनी टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन से हर कोई सदमे में है,

सोशल मीडिया पर एक्टर्स से लेकर फैंस, फॉलोअर्स और सोशल मीडिया यूज़र्स दुख जाहिर करते हुए प्रिया मराठे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रिया मराठे के निधन से उनका पूरा परिवार भी टूट गया है। वहीं उनके पति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। प्रिया मराठे के पति के बारे में बताएं तो उनका नाम शांतनु मोगे है। प्रिया मराठा ने अपने Instagram अकाउंट पर अपने पति शांतनु मोगे के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हुई हैं,

जो अब उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। शांतनु मोगे पेशे से एक एक्टर हैं। वह मराठी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं। टीवी शोज़ के साथ ही मराठी फिल्मों में भी नाम कमा रहे हैं। वहीं अब अगर आपको प्रिया मराठे और शांतनु मोगे की लव स्टोरी के बारे में बताएं तो पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे इनके बीच नजदीकियां और बढ़ती गई,

शांतनु मोगे और प्रिया मराठे ने कुछ सालों तक डेट किया। इसके बाद 24 अप्रैल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल प्रिया मराठे के इस उम्र में चले जाने से इंडस्ट्री को काफी गहरा धक्का लगा है। उनके फैंस लगातार उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है,

कि इतनी अच्छी कलाकार जो बहुत ही सादगी से रहती थी वो अचानक इस दुनिया को छोड़कर चली गई। फिलहाल आप क्या कहेंगे प्रिया मराठी के बारे में? क्या आपने उनका शो पवित्र रिश्ता देखा है? आपको एक्ट्रेस कैसी लगती थी? हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं.

Post Comment

You May Have Missed