जान्हवी कपूर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज़ और कड़ी असहमति जता रही हैं..

jhanvi angry

श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली बेटी जानवी कपूर सुप्रीम कोर्ट से भिड़ गई है। सब को फटकार लगाने वाली सुप्रीम कोर्ट को जानवी कपूर ने ही फटकार लगा दी है। जानवी ने सुप्रीम कोर्ट की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। जानवी के इस कदम से लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल कल सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया कि दिल्ली और आसपास से सभी स्ट्रीट डॉक्स को हटाकर इन्हें शेल्टर में कैद करना होगा,

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा सिर्फ आठ हफ्तों के अंदर किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर जानवी कपूर का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में सुप्रीम कोर्ट को फटकार लगाते हुए लिखा है, वह इसे खतरा कहते हैं। हम इसे दिल की धड़कन कहते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट कहता है, दिल्ली एनसीआर की सड़कों से हर आवारा कुत्ते को हटा दो और इन्हें बंद कर दो,

ना धूप, ना आजादी, ना जाने अनजाने चेहरे जिनसे वह हर सुबह मिलते हैं। लेकिन यह सिर्फ आवारा कुत्ते नहीं है। यह वो हैं जो आपकी चाय की दुकान के बाहर बिस्किट के लिए इंतजार करते हैं। यह दुकानदारों के लिए रात में चुपचाप पहरेदारी करते हैं। हां, जानवरों के काटने की समस्याएं हैं। सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं। लेकिन जानवरों के पूरे समुदाय को पिंजरे में कैद करना कोई समाधान नहीं है। यह उन्हें मिटाने जैसा है,

असली समाधान क्या है? बड़े पैमाने पर नसबंदी कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण अभियान, सामुदायिक आहार क्षेत्र और गोद लेने के अभियान। जानवी की इस पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर किया है। दूसरी तरफ रबीना टंडन और वरुण धवन जैसे स्टार्स भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हैं। दिल्ली में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके पीछे की असली वजह ना तो सरकार बताती है,

और सुप्रीम कोर्ट के तो क्या ही कहने। अगर यह कुत्ते शेल्टर में पहुंचे तो यकीन मानिए इनमें से आधे से ज्यादा की मौत भूख के कारण होगी और आधे लड़कर मर जाएंगे। हो सकता है कि मेलॉर्ड को इससे सुकून मिले और बिना कुत्तों के दिल्ली न्यूयॉर्क सिटी बन जाए। आप क्या कहेंगे इस पर? अपनी राय हमें कमेंट में दीजिए और ज्यादा ऐसी अपडेट्स के लिए.

Post Comment

You May Have Missed