1100 करोड़ के राजेश खन्ना के बंगले पर सलमान और सोहेल की थी बुरी नजर?..
कहते हैं कुछ मकान सिर्फ ईंट और पत्थर से नहीं बनते। वह बनते हैं जज्बातों से, यादों से और एक सितारे की रोशनी से। मुंबई के काटा रोड पर खड़ा था एक ऐसा ही सपना आशीर्वाद राजेश खन्ना का आशियाना। सुपरस्टार की पहचान, उनकी शान और कई फिल्मों की कहानियों का मोह गवाह,
लेकिन वक्त की गर्दिश ने सब कुछ बदल के रख दिया। सालों बाद वो बंगला बिक चुका था। खबर उड़ी सलमान खान और सोहेल खान ने कोशिश की थी उसे खरीदने की नहीं बचाने की। जी हां, इस किस्से की जड़े जाती हैं उस दिन तक जब आशीर्वाद की दीवारें खामोश हो गई थी,
राजेश खन्ना के जाने के बाद उनका बंगला बिक्री के लिए सूचीबद्ध हो चुका था। बहुत से लोग आगे आए। कोई बिल्डर, कोई निवेशक और कोई अपने सपने संजोए हुए। लेकिन उन सबके बीच एक ऐसा भी नाम सामने आया सलमान और सोहेल खान का। बताया जाता है कि दोनों भाइयों ने कोशिश की कि किसी तरह काका का बंगला, उनकी विरासत एक म्यूजियम बन जाए। एक ट्रिब्यूट जिसमें राजेश खन्ना की फिल्में, उनकी यादें, उनके कपड़े और उनके अवार्ड्स संजोए जाए,
क्योंकि सलमान खान उनका परिवार राजेश खन्ना को सिर्फ स्टार नहीं बल्कि एक आइडल मानते थे। उनकी मां सलमान खान हो या पिता सलीम खान। सबने काका की फिल्मों से प्रेरणा पाई थी। सोहेल ने यहां तक कह दिया था कि हम नहीं चाहते थे कि यह बंगला किसी और के नाम हो जाए। यह तो एक धरोहर है,
इतिहास है। लेकिन अफसोस कानूनी दांव पेच और पारिवारिक विवादों के चलते सलमान और सोहेल की यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। आशीर्वाद किसी और के नाम हो गया। कहा जाता है कि उस जगह पर अब एक नया बंगला खड़ा है। लेकिन वह काका वाला आशीर्वाद नहीं,
आज भी जब सलमान खान काटर रोड से गुजरते हैं तो उनकी निगाहें शायद अनायास ही उस ओर चली जाती है। जहां कभी एक सितारा मुस्कुराता था और दो भाइयों ने उसकी रोशनी को बुझने से रोकने की भरपूर कोशिश की थी। कहानी अधूरी रह गई पर जज्बात अमर हैं। आशीर्वाद बिक गया लेकिन काका की यादें आज भी करोड़ों दिलों में धड़कती है।



Post Comment