बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सना खान की मां का स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते निधन..

sana khan dukh

एक्टिंग छोड़कर इस्लाम की राह पर चली सना खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सना के सिर से मां का साया भी उठ गया है। अब से कुछ देर पहले सना खान की मां का निधन हो गया। सना ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। उन्होंने अपनी Instagram स्टोरी पर लिखा है, “मेरी प्यारी अम्मी मिसेज सैयदा कई दिनों तक खराब स्वास्थ्य स्थिति से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट गई हैं,

नवाज जनाजा ओशवारा कब्रिस्तान में 9:45 पर अदा की जाएगी। मेरी मां के लिए आपकी दुआएं मददगार होंगी। सना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। सना और उनकी मां के बीच बहुत गहरा बॉन्ड था। मां के कहने पर ही सना शोबिस की दुनिया में आई थी। हर कदम पर उन्होंने अपनी बेटी का साथ दिया,

सना अक्सर अपनी मां के साथ फोटोस सोशल मीडिया पर शेयर किया करती थी। अब मां के जाने के बाद सना की दुनिया उजड़ गई है। कुछ देर पहले सना की मां के पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया। जिसके बाद कोहराम मच गया। आज ही सना की मां को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। सना के पति इस वक्त सारा इंतजाम करने में जुटे हुए हैं,

सना एक दौर में फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में ग्लैमरस रोल निभाए हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म जय हो और अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि 2020 में उन्होंने शोबिस की दुनिया को अलविदा कह दिया,

वो इस्लाम के रास्ते पर चलने लगी और फिर उन्होंने मौलवी मुफ्ती अनस सईद के साथ निकाह कर लिया। बीते दिनों सना ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इस मौके पर वो काफी खुश थी। अब सना बिन मां के रह गई हैं। भगवान उनकी मां की आत्मा को शांति दे.

Post Comment

You May Have Missed