बादशाह ने कहा कि वह दुआ लिपा के साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं..

dua lipa

कोई सेलिब्रिटी इतनी भद्दी बात कैसे बोल सकता है? इसे सुनने के बाद लोगों को बादशाह से नफरत हो गई है। रैपर बादशाह किसी ना किसी वजह से विवादों में रहते हैं और विवाद ना हो तो वह खुद उसे पैदा कर देते हैं। उनका नाम आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस बार बादशाह ने अपने विवाद के लिए हनी सिंह और रफ्तार जैसे रैपर का नाम नहीं लिया बल्कि उन्होंने इसमें इंटरनेशनल सिंगर और कंपोजर दुआ लीपा को घसीट लिया। बादशाह ने कहा कि वह दुआ लीपा के साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं। दरअसल बादशाह ने एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट,

में दुआ लीपा का नाम लिखा और रेड हार्ट इमोजी बनाया। इस पोस्ट के बाद फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगाने लगे। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए बादशाह से पूछा, “आप उनके साथ एल्बम करने वाले हैं।” इस सवाल के जवाब में बादशाह ने ऐसा जवाब दे दिया, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। बादशाह ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, “मैं, उसके साथ बच्चे पैदा करना पसंद करूंगा।” बादशाह के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोगों ने बादशाह को कड़ी फटकार लगाई है। एक यूजर ने बादशाह के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा और लोग आश्चर्य करते हैं कि भारतीयों,

से इतनी नफरत क्यों की जाती है? एक और यूजर ने बादशाह को फटकार लगाते हुए लिखा, इसी छपरीपन की वजह से विदेशी अभी भी हमारा सम्मान नहीं करते। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादशाह शादीशुदा हैं और एक बच्ची के पिता हैं। वह अपनी पत्नी को तलाक दे चुके हैं। बादशाह ने 2017 में जैसमीन मसीह से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों एक बेटी के पेरेंट बने। हालांकि उनका यह खूबसूरत रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और 2020 में दोनों अलग हो गए। बादशाह ने कहा था कि उन्होंने अपना रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की। बीते दिनों,

बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जुड़ा। दोनों दुबई में साथ छुट्टियां मनाते नजर आए। दोनों की करीमियां देखकर लोग कहने लगे कि उनके बीच कुछ चल रहा है। हालांकि बादशाह ने इस पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब एक बार फिर बादशाह विवादों में फंस गए हैं। वेल आप क्या कहेंगे बादशाह के लिए? अपनी राय हमें कमेंट में दीजिए.

Post Comment

You May Have Missed